{"_id":"5e6606148ebc3eeadf445796","slug":"villagers-leave-home-due-to-fear-of-coronavirus-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से वापस लौटे युवक को हुआ बुखार, कोरोना के डर से घर छोड़कर भागे गांववाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से वापस लौटे युवक को हुआ बुखार, कोरोना के डर से घर छोड़कर भागे गांववाले
Mon, 09 Mar 2020 04:42 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 09 Mar 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
कोरोनावायरस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के महराजगंज में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौतनवां क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमवा में शनिवार को दिल्ली से कमाकर पहुंचे एक युवक के खराब स्वास्थ्य को देखकर गांव में कोरोना ग्रसित होने की अफवाह से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
आसपास रहने वाले करीब 12 लोग घरों में ताला बंद कर बाग में चले गए। कोरोना का डर इस कदर समाया कि यह गांव पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। अमवा निवासी एक युवक दिल्ली में काम करता है। अचानक तबीयत खराब होने के कारण शरीर में चकत्ते व फफोले पड़ गए जिसके कारण शनिवार को वह घर पहुंचा।
विज्ञापन
उसे देखने कुछ लोग पहुंचे। गांव के ही किसी शख्स ने उसके कोरोना से ग्रसित होने की अफवाह फैला दी। रविवार को कुछ लोग घर छोड़कर बाग में रहने के लिए चले गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति दिल्ली से आया है, विदेश से नहीं। उसे कोरोना नहीं होना चाहिए। फिर भी स्वास्थ्य टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन