फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Villagers get first dose Covishield and second Covaxin in siddharth nagar

यूपी में टीकाकरण को लेकर बड़ी लापरवाही: पहली डोज कोविशील्ड तो दूसरी लगा दी कोवाक्सिन, जांच में हुआ खुलासा

Thu, 27 May 2021 11:08 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 27 May 2021 11:08 AM IST
सार

देश में कोरोना का संकट बढ़ रहा है वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक लापरवाही के नए मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बढ़नी पीएचसी में सामने आया है। यहां ग्रामीणों को एक अप्रैल को कोविशील्ड का पहला टीका लगाया गया था। जबकि 13 मई को 20 लोगों को कोवाक्सिन का टीका लगा दिया गया। अब इस मामले के सामने आने के बाद जांच कर लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
Villagers get first dose Covishield and second Covaxin in siddharth nagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बढ़नी में कोविड-19 टीकाकरण को लेकर लापरवाही सामने आई है। यहां 20 ग्रामीणों को दूसरी खुराक में कोविशील्ड के बजाय कोवाक्सिन का टीका लगा दिया गया। पहली खुराक कोविशील्ड की दी गई थी। स्वास्थ्य विभाग की जांच में इस लापरवाही की पुष्टि हुई। अभी तक देश में ऐसा कोई परीक्षण नहीं हुआ है, जिसके आधार पर टीकों की अदला-बदली संभव हो सके। डॉ मानते हैं कि इससे टीका लेने वालों को परेशानी हो सकती है। हालांकि इस मामले में विभाग की जांच में सभी ग्रामीण स्वस्थ मिले हैं। 

विज्ञापन


तीन पर कार्रवाई
सीएमओ डॉ संदीप चौधरी ने बताया, लापरवाही बरतने वाली एएनएम कमलावती को निलंबित किया गया है। कोल्डचेन मेंटेन करने वाली प्रभारी आईओ शांति सिंह के खिलाफ वित्तिय वसूली और अधिक्षक डॉ एसके पटेल को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन


ये है मामला
शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के औंदहीकला के 20 लोगों में दूसरी कंपनी का टीका लगाने का मामला सामने आया था। ग्रामीणों को पहली बार एक अप्रैल को कोविशिल्ड का टीका लगा था, जबकि दूसरी डोज में उन्हें कोवाक्सिन का टीका लगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अच्छी खबर है कि दूसरी कंपनी का टीका लगने के बाद दहशत में ग्रामीणों की तबीयत खराब नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी की सेहत की जांच की और उन पर नजर रखी हुई है। गांव की मालती देवी, छेदीलाल, सनेही, शहाबुद्दीन, मोहम्मद इकराम धोबी, रामसूरत, राधेश्याम शुक्ल, बेलावती, इंद्र बहादुर, रामकुमार, गोपाल, मुन्नी, अनारकली, चंद्रावती, सोमना, रामकिशोर, रामप्रसाद, उर्मिला, नंदलाल चौधरी सहित 20 लोगों को कोरोना टीका का दूसरा डोज दूसरी कंपनी का लगा दिया गया था।

स्वास्थ्य कर्मियों एवं ग्रामीणों का लिया बयान

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सौरव चतुर्वेदी एवं एसीएमओ डॉ. डीके चौधरी ने जांच पूरी कर सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी को भेज दी है। टीम ने पीएचसी के अधीक्षक डॉ. एसके पटेल, एएनएम, आशा कार्यकर्ता और टीका लगवाने वाले पांच लोगों का बयान लिया है। इस मामले में स्वास्थ्य कर्मियों पर बातचीत की वीडियो भी वायरल हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed