{"_id":"611a0e2c8ebc3ee06f424015","slug":"villagers-beat-up-young-man-and-handed-police-due-to-molested-with-girl-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: असलहे के दम पर युवती से संबंध बनाने गया था युवक, ग्रामीणों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: असलहे के दम पर युवती से संबंध बनाने गया था युवक, ग्रामीणों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा
Mon, 16 Aug 2021 12:35 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 16 Aug 2021 12:35 PM IST
सार
महुली थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव का निवासी है आरोपी। युवती से छेड़छाड़ की जानकारी होते ही ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात्रि असलहे के दम पर घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास कर रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दिया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने युवक को सौंप दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात्रि करीब 11 बजे महुली थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव निवासी एक युवक क्षेत्र के ही एक गांव की युवती के घर में घुसकर असलहे के दम पर युवती से छेड़छाड़ करने लगा। इसकी जानकारी होते ही गांव के लोगों ने उसे घेरकर पकड़ लिया।
इस दौरान युवक की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को ग्रामीणों की चंगुल से छुड़ाकर असलहा सहित थाने ले गई। पुछताछ में युवक ने असलहे के बारे में तीन अलग-अलग गांवों के युवकों का नाम बताया है। तीनों युवकों को रविवार की भोर में ही पुलिस थाने में ले आई और पूछताछ कर रही है।