फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Villagers beat up young man and handed police due to molested with girl in sant kabir nagar

संतकबीरनगर: असलहे के दम पर युवती से संबंध बनाने गया था युवक, ग्रामीणों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा

Mon, 16 Aug 2021 12:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 16 Aug 2021 12:35 PM IST
सार

महुली थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव का निवासी है आरोपी। युवती से छेड़छाड़ की जानकारी होते ही ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी।

विज्ञापन
Villagers beat up young man and handed police due to molested with girl in sant kabir nagar
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात्रि असलहे के दम पर घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास कर रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दिया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने युवक को सौंप दिया।
विज्ञापन

           
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात्रि करीब 11 बजे महुली थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव निवासी एक युवक क्षेत्र के ही एक गांव की युवती के घर में घुसकर असलहे के दम पर युवती से छेड़छाड़ करने लगा। इसकी जानकारी होते ही गांव के लोगों ने उसे घेरकर पकड़ लिया।
विज्ञापन


इस दौरान युवक की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को ग्रामीणों की चंगुल से छुड़ाकर असलहा सहित थाने ले गई। पुछताछ में युवक ने असलहे के बारे में तीन अलग-अलग गांवों के युवकों का नाम बताया है। तीनों युवकों को रविवार की भोर में ही पुलिस थाने में ले आई और पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed