{"_id":"61c06bd307662310d712f233","slug":"vigilance-being-taken-on-indo-nepal-border-due-to-omicron","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रोन: भारत-नेपाल सीमा पर बरती जा रही है सतर्कता, 160 लोगों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमिक्रोन: भारत-नेपाल सीमा पर बरती जा रही है सतर्कता, 160 लोगों की हुई जांच
Mon, 20 Dec 2021 05:11 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 20 Dec 2021 05:11 PM IST
सार
रूपनदेही जिले के मुख्य जिला अधिकारी ऋषि राम तिवारी ने बताया कि भारत से जुड़े रूपनदेही के बेलहिया चौकी पर उच्च सतर्कता बरती जा रही है और अभी घबराने की जरूरत नहीं है। सीमा पर उच्च सतर्कता के साथ ही जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
इंडो नेपाल सीमा। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर दोनों देशों की तरफ से ओमिक्रोन के खिलाफ उच्च सतर्कता बरती जा रही है। विदेश यात्रा कर चुके और संदिग्ध महसूस होने पर नेपाल से आने वाले भारतीय या नेपाली नागरिकों की भारतीय स्वास्थ कर्मी एंटीजन टेस्ट और आरटीपीसीआर के लिए सैंपल लेकर नाम पता और मोबाइल नंबर ले रहे हैं। ठीक उसी प्रकार भारत से जाने वाले भारतीय और नेपाली नागरिकों का नेपाल की तरफ बनाए गए हेल्प डेस्क पर नेपाल के स्वास्थ कर्मी जांच कर रहे है।
विज्ञापन
रूपनदेही जिले के मुख्य जिला अधिकारी ऋषि राम तिवारी ने बताया कि भारत से जुड़े रूपनदेही के बेलहिया चौकी पर उच्च सतर्कता बरती जा रही है और अभी घबराने की जरूरत नहीं है। सीमा पर उच्च सतर्कता के साथ ही जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य जांच व आरटीपीसीआर व टीकाकरण के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अच्छी तैयारी और जागरूकता और निगरानी के चलते अभी नए वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है। बेलहिया हेल्थ डेस्क पर प्रतिदिन औसतन 200-250 एंटीजन का परीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
बेलहिया में स्वास्थ्य डेस्क के ओमनाथ चौधरी ने बताया कि सीमा पर प्रति दिन लगभग 250 पर एंटीज का परीक्षण किया जाता है। भारतीय सीमा में स्वास्थ्य कर्मी आरडी गौतम ने बताया कि सहयोगी शेराज अहमद की मदद से 80 लोगों का एंटीजन और 80 लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया है। करीब 15 दिनों की जांच में अभी तक कोई भी पॉजिटिव केस नहीं मिला।