{"_id":"62ff54605be9b62f8644a52f","slug":"video-viral-of-female-hospital-health-worker-taking-money","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: महिला अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी का रुपये लेते हुए वीडियो वायरल, जांच का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: महिला अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी का रुपये लेते हुए वीडियो वायरल, जांच का निर्देश
Fri, 19 Aug 2022 02:44 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 19 Aug 2022 02:44 PM IST
सार
ऑपरेशन के बाद एक महिला स्वास्थ्यकर्मी ऑपरेशन थियेटर से निकली और युवक से रुपये की मांग करने लगी। युवक ने पहले चार हजार रुपये दिए, लेकिन इसके बाद वह नहीं मानी। उसने और रुपयों की मांग की। इस पर युवक ने अपने बहनोई से दो हजार रुपये और मांगे।
विज्ञापन
गोरखपुर महिला अस्पताल। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला अस्पताल की स्वास्थ्यकर्मी का रुपये लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला स्वास्थ्यकर्मी ऑपरेशन थियेटर से निकलकर एक व्यक्ति से रुपये ले रही है। रुपये गिनने के बाद वह कुछ और रुपयों की मांग करती दिख रही है। मामले में एसआईसी ने जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में रुपये लेकर प्रसव कराने की शिकायतें लगातार आ रहीं हैं। लगातार शिकायतों के बाद भी इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अब इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि तारामंडल का रहने वाला एक व्यक्ति अपनी बहन का प्रसव कराने महिला अस्पताल पहुंचा था। सामान्य प्रसव के नाम पर व्यक्ति से रुपये की मांग की गई। इस पर उसने व्यवस्था करने की बात कही।
विज्ञापन
ऑपरेशन के बाद एक महिला स्वास्थ्यकर्मी ऑपरेशन थियेटर से निकली और युवक से रुपये की मांग करने लगी। युवक ने पहले चार हजार रुपये दिए, लेकिन इसके बाद वह नहीं मानी। उसने और रुपयों की मांग की। इस पर युवक ने अपने बहनोई से दो हजार रुपये और मांगे। दो हजार मिलने के बाद उसने एक दूसरी स्वास्थ्यकर्मी को रुपये दिए। बताया जा रहा है कि महिला की शादी झांसी में हुई है। वह मायके आई थी, अचानक लेबर पेन हुआ तो परिजन महिला अस्पताल लेकर आए थे। वायरल वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
रुपये न देने पर ओटी से निकालने वाले सभी स्वास्थ्यकर्मी हटाए गए
बुधवार की रात खोराबार थाना क्षेत्र के छकड़ी टोला रजही कैंप निवासी रंजना मौर्य को रुपये न देने के कारण ऑपरेशन थियेटर से बाहर करने के मामले में एसआईसी ने ड्यूटी पर तैनात आठ स्वास्थ्यकर्मियों को हटा दिया है। इनकी ड्यूटी अब ऑपरेशन थियेटर में नहीं लगेगी। साथ ही मामले में जांच के निर्देश भी दिए हैं।
बता दें कि पार्षद अभिमन्यु मौर्य उर्फ पिंटू की बहन रंजना बुधवार की दोपहर इलाज के लिए पहुंची थीं। प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। देर रात ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने ने रंजना को ऑपरेशन के लिए ओटी में बुलाया। आरोप है कि स्वास्थ्यकर्मियों ने ऑपरेशन के बदले पांच हजार रुपयों की मांग की। इस पर विवाद शुरू हो गया। मामले में देर रात पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। अंत में परिजनों ने निजी अस्पताल में प्रसव कराया।
महिला के परिजनों से रुपये मांगने के मामले में ऑपरेशन थियेटर में ड्यूटी करने वाले आठ स्वास्थ्यकर्मियों को हटा दिया गया है। अब उनकी ड्यूटी ऑपरेशन थियेटर में नहीं लगाई जाएगी। रही बात वायरल वीडियो की तो मामले की जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - डॉ एनके श्रीवास्तव, एसआईसी, महिला अस्पताल