{"_id":"6346648577a12c09a92556d8","slug":"video-of-water-dripping-in-gorakhdham-ac-coach-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: गोरखधाम के एसी कोच में पानी टपकने का वीडियो वायरल, यात्रियों ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: गोरखधाम के एसी कोच में पानी टपकने का वीडियो वायरल, यात्रियों ने की शिकायत
Wed, 12 Oct 2022 12:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:24 PM IST
सार
मंगलवार को गोरखधाम एक्सप्रेस गोंडा से चली थी। इसी बीच एसी कोच बी-2 में पानी खत्म हो गया। यात्रियों ने टीटीई से शिकायत भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद यात्रियों ने वीडियो बनाया और रेल मंत्री सहित तमाम अधिकारियों को टैग करते हुए ट्वीट कर दिया।
विज्ञापन
गोरखधाम एक्सप्रेस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बठिंडा से गोरखपुर आ रही गोरखधाम एक्सप्रेस के एसी कोच में पानी टपकने का वीडियो वायरल हुआ है। एक यात्री ने रेलमंत्री को कोच में पानी खत्म होने की जानकारी देते ट्वीट भी किया है। रेल प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है। साथ ही जांच कराने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को गोरखधाम एक्सप्रेस गोंडा से चली थी। इसी बीच एसी कोच बी-2 में पानी खत्म हो गया। यात्रियों ने टीटीई से शिकायत भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद यात्रियों ने वीडियो बनाया और रेल मंत्री सहित तमाम अधिकारियों को टैग करते हुए ट्वीट कर दिया। यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किया है।
विज्ञापन
इसमें कोच में अटेडेंट के बेड के पास पानी टकपने की बात कही जा रही है। हालांकि, वीडियो में पानी टपकता नहीं दिख रहा है। इस वीडियो की पुष्टि भी अमर उजाला नहीं करता है। इस सिलसिले में पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो फुटेज को देखा गया है, कहीं भी पानी टपकता नहीं दिखा है। कोच में पानी खत्म होने की शिकायत की गई है। मामले को संज्ञान में लेकर जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बाढ़ का कहर बढ़ा, 120 गांवों में घुसा पानी, तस्वीरों में देखें पूरा हाल