फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Asian Masters Swimming: Two swimmers from the city to represent the country.

एशियन मास्टर्स तैराकी : शहर के दो तैराक करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

Sat, 03 Oct 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 03 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Asian Masters Swimming: Two swimmers from the city to represent the country.

विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर के तैराक अंजनी कुमार मिश्र और अवनीश कुमार सिंह द्वितीय एशियन मास्टर्स तैराकी चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। बंगलूरू में चार से 10 अक्तूबर तक होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में एशिया के विभिन्न देशों के मास्टर्स तैराक हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से पादुकोण-द्रविड़ सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में किया जा रहा है।
जिला जल क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष नंदू मिश्रा ने बताया कि अंजनी कुमार मिश्र पूर्वोत्तर रेलवे में उप मुख्य टिकट निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वह तैराकी कोच होने के साथ जिला जल क्रीड़ा संघ के महासचिव भी हैं। वहीं, अवनीश कुमार सिंह सेंट्रल रेलवे, मुंबई में कार्यरत हैं। दोनों तैराक जिले की समृद्ध तैराकी परंपरा से जुड़े परिवारों से आते हैं। अंजनी कुमार मिश्र के बाबा स्व. रामजी मिश्र को जिले में तैराकी के विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए तैराकी का भीष्म पितामह कहा जाता है। अवनीश कुमार सिंह के पिता स्व. शैलेश सिंह भी अच्छे तैराक रहे हैं।
विज्ञापन

दोनों के एशियन मास्टर्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के महासचिव अक्षय मिश्रा, सहायक क्रीड़ाधिकारी व भारतीय कुश्ती टीम के कोच चंद्रविजय सिंह, जिला जल क्रीड़ा संघ के उपाध्यक्ष शरद मिश्रा, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी राजेश सोनकर, संतोष प्रजापति, संध्या यादव, भूपेंद्र भास्कर यादव, प्रमोद यादव, मोहन शुक्ला समेत खेल प्रेमियों ने बधाई दी।ह
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed