{"_id":"6ac01fad352657d6770c855f","slug":"farmer-drowns-after-going-to-check-his-field-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1471531-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खेत देखने गए किसान की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खेत देखने गए किसान की डूबने से मौत
Sat, 03 Oct 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
- चौरीचौरा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव का मामला
सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के सिवान में शुक्रवार सुबह खेत देखने गए किसान की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बघाड़ खास गांव निवासी लालबिहारी साहनी (58) के रूप में हुई।
परिजन के अनुसार लालबिहारी सुबह करीब नौ बजे घर से भोजन करने के बाद खेत देखने के लिए निकले थे। काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजन उनकी तलाश में खेत की ओर गए। वहां वह खेत में भरे पानी में मृत अवस्था में मिले। परिजन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथमदृष्टया प्रतीत होता है कि किसान खेत में बेहोश होकर पानी में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। मामले में आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।