फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The butcher slaughtered the animals, while the uncle and nephew sold the meat.

Gorakhpur News: कसाई काटता था पशु, चाचा भतीजा बेचते थे मांस

Sat, 03 Oct 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 03 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
The butcher slaughtered the animals, while the uncle and nephew sold the meat.
गोरखपुर। गोला क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने नुरुल हसन को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आजाद नामक व्यक्ति पशुओं को काटकर मांस तैयार करता था। इसके बाद नुरुल हसन और उसका भतीजा राजू उसे बेचते थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों तक पहुंचने के लिए कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की मदद ली गई। जांच में आजाद का नाम पहले भी इसी तरह के मामले में सामने आने की बात पता चली है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि मांस कहां और किन लोगों को बेचा जाता था। पुलिस आरोपियों के संपर्कों और लेनदेन से जुड़ी जानकारी भी जुटा रही है। सूत्रों के मुताबिक, मामले में कुछ और लोगों की भूमिका सामने आ सकती है। पुलिस संभावित बड़े नेटवर्क के संबंध में भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed