फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Video of passenger offering Namaz at Gorakhpur railway station goes viral

Gorakhpur: रेलवे स्टेशन पर यात्री के नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल, आरपीएफ जांच में जुटी

Sun, 27 Nov 2022 09:38 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 27 Nov 2022 09:38 AM IST
सार

यह वीडियो शनिवार को दोपहर का है। जब यात्री नमाज पढ़ने जा रहा था तो वहां मौजूद अन्य यात्रियों ने मना भी किया था। लेकिन, नमाज पढ़ने वाले यात्री का कहना था कि आसपास मस्जिद न होने के चलते उसने नमाज पढ़ी, थोड़ी देर में ही ट्रेन है।

विज्ञापन
Video of passenger offering Namaz at Gorakhpur railway station goes viral
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर नमाज पढ़ता व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री के नमाज पढ़ने का वीडियो शनिवार को वायरल हुआ है। वीडियो में टोपी पहना यात्री प्लेटफार्म नंबर एक पर एसी वेटिंग हॉल के पास नमाज पढ़ता हुआ दिख रहा है। आरपीएफ वायरल वीडियो की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


यह वीडियो शनिवार को दोपहर का है। जब यात्री नमाज पढ़ने जा रहा था तो वहां मौजूद अन्य यात्रियों ने मना भी किया था। लेकिन, नमाज पढ़ने वाले यात्री का कहना था कि आसपास मस्जिद न होने के चलते उसने नमाज पढ़ी, थोड़ी देर में ही ट्रेन है। इसी बीच किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है। खानपान के स्टाल वालों और अन्य लोगों से पूछताछ की गई है, लेकिन नमाज पढ़ने वाले व्यक्ति का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed