फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Video of attack on police team in Kushinagar goes viral

कुशीनगर में पुलिस टीम पर हमले का वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से किया था हमला

Sun, 14 Jun 2020 07:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 14 Jun 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
Video of attack on police team in Kushinagar goes viral
Kushinagar news - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में शनिवार की शाम को तिरबरदहा गांव के तुर्कही टोले पर पट्टीदारों में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमले का सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है। एक मिनट 39 सेकंड के इस वीडियो में महिलाएं व लड़कियां पुलिस टीम पर लाठी-डंडा बरसाती दिख रही हैं। भीड़ की तरफ से फेंके गए पत्थर से ही पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है।

विज्ञापन


रविवार को वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिलाएं और पुरुष पुलिस वाहन को घेरकर खड़े हैं। पुलिसकर्मी धीरे-धीरे वाहन में बैठकर भागते हैं और इसी दौरान भीड़ वाहन पर लाठी-डंडे के साथ पत्थर चलाने लगती है। एक व्यक्ति बीच बचाव करने की कोशिश करता दिख रहा है।
विज्ञापन


इसी दौरान एक सिपाही को भीड़ घेरकर पीटने लगती है। बाइक समेत पुलिसकर्मी नीचे गिर जाता है। किसी तरह वह बाइक लेकर वहां से भाग रहा है।

एसपी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम पर हुए हमले में कुछ पुलिस कर्मियों को चोटें आई हैं और सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है। आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। छानबीन कराई जा रही है कि आखिर ऐसी नौबत क्यों आई। पुलिस टीम पर हमला करने वालों की पहचान कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा, उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

19 नामजद व 25 अज्ञात पर केस, छह गिरफ्तार

हनुमानगंज पुलिस पर हमला कर सिपाहियों को घायल करने व वाहन तोड़फोड़ के मामले में 19 नामजद व 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध बलवा, तोड़फोड़, सरकारी संपत्ति को नुकसान, आपदा अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि हनुमानगंज थाने के तिनबरदहा गांव के तुर्कही टोले पर रामा बीन व अवधेश बीन के बीच एक जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को दोपहर बाद इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट की सूचना पर हनुमानगंज पुलिस गांव पहुंची थी। भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था।

सीओ शिव स्वरूप ने बताया कि तीनबरदहा गांव के तुर्कही टोले पर पुलिस टीम पर हुए हमले में पुलिस जीप के चालक प्रभुनरायन सिंह, महिला सिपाही रुचि व सिपाही दीपक घायल हुए हैं। हलके के एसआई सुधाकर उपाध्याय की तहरीर पर 19 नामजद व 25 अज्ञात के विरुद्ध बलवा, मारपीट, आपदा प्रबंधन, सरकारी संपत्ति को नुकसान, सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी वकील, रामबेलास, शैलेश, बेचनी, सुनयना और गिरजा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed