फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Video of a politician with currency notes goes viral he claims the fraud was committed under guise of tantra

Video: नोटों के साथ नेता का वीडियो वायरल... बोले- तंत्र-मंत्र की आड़ में धोखाधड़ी हुई, मुनाफे का मिला था लालच

Sun, 18 Jan 2026 09:24 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 18 Jan 2026 09:24 PM IST
सार

एक राजनीतिक नेता और तीन अन्य लोगों से तंत्र-मंत्र के बहाने प्रॉपर्टी के कारोबार में तरक्की के नाम पर 1.43 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। रकम वापस मांगने पर जालसाजों ने नोटों के बंडल के पास बैठाकर उनका वीडियो बनाया और वायरल कर दिया।

विज्ञापन
Video of a politician with currency notes goes viral he claims the fraud was committed under guise of tantra
नोटों के ढेर के साथ नेता का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करोड़ों के नोटों के बंडल के साथ एक नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नेता का आरोप है कि तंत्र-मंत्र के जरिये प्रॉपर्टी के कारोबार में बड़ी तरक्की के नाम पर उनके साथ ही तीन अन्य लोगों से 1.43 करोड़ की धोखाधड़ी की गई है। रकम वापस करने के दबाव पर जालसाजों ने नोटों के बंडल के पास बैठाकर वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। उनका कहना है कि इस मामले में कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।

विज्ञापन

एक राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारी से जुड़ा वायरल वीडियो करीब एक माह पुराना बताया जा रहा है। चर्चा के मुताबिक वाराणसी का रहने वाला मुख्य आरोपी चौक क्षेत्र के करौता व कोल्हुई क्षेत्र के दो लोगों के जरिये नेता व उनके करीबियों से मिला था। इस दौरान तंत्र-मंत्र का हवाला देते हुए उसने हाथ हवा में हिलाया और दिखाया कि पचास हजार रुपये की गड्डी आ गई। तंत्र-मंत्र के जरिये रुपये बढ़ाने का दावा किया और कीमती जमीन दिलाने का भी भरोसा दिया। झांसे में आकर नेता समेत चार लोगों ने 1.43 करोड़ रुपये जालसाज के खाते में ट्रांसफर कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रुपये जुटाने के लिए किसी ने गाड़ी बेची तो किसी ने मकान। रुपये लेने के बाद आरोपी ने पहले निचलौल में जमीन दिखाई फिर वाराणसी बुलाया। नेता के मुताबिक वह वाराणसी पहुंचे तो संदेह हुआ। वह रुपये वापस मांगने लगे तो आरोपी एक मकान में ले गया। वहां कमरे के कोने में नोटों का बंडल रखा था। नेता नोट की तरफ बढ़े तो जालसाज ने यह कहते हुए रोक दिया कि यह पैसा तंत्र-मंत्र किया हुआ है, छूने से अनर्थ हो जाएगा। नेता का आरोप है कि इस दौरान आरोपितों ने नोटों के बंडल के साथ उनका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। नेता का कहना है कि तंत्र-मंत्र के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने कहा कि, प्रार्थना पत्र मिलने पर जांच-पड़ताल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed