{"_id":"64fe1bc12bfbfd2f4e0462c6","slug":"vice-chancellor-took-stock-of-the-preparations-for-the-convocation-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-301456-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दीक्षांत समारोह की तैयारियों का कुलपति ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दीक्षांत समारोह की तैयारियों का कुलपति ने लिया जायजा
Mon, 11 Sep 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 19 सितंबर को आयोजित 8वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। रविवार को कुलपति ने तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मुख्य द्वार से लेकर बहुउद्देश्यीय भवन तक सुंदरीकरण का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने तैयारियों को लेकर विभिन्न समितियों के समन्वयकों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। तैयारियां मुकम्मल करने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कुलाधिपति के प्रस्तावित रूट मुख्य द्वार से दीक्षांत स्थल तक का निरीक्षण किया। कुलपति आवास के सामने स्थित हर्बल पार्क भी गए।
हर्बल पार्क में कुलाधिपति और अन्य अतिथियों की ओर से लगाए गए पौधों का निरीक्षण किया। सभी पौधे अच्छी हालत में पाए गए। उन्होंने बहुउद्देश्यीय भवन में भी रंग-रोगन व अन्य कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
अभी तय नहीं हो सके मुख्य व विशिष्ट अतिथि
दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि अब तक तय नहीं हो सके हैं। उम्मीद है कि सोमवार को अतिथियों की सहमति मिलने के बाद तस्वीर साफ हो जाए। इसे लेकर विवि प्रशासन प्रयास कर रहा है।
आशीष पटेल व राजेश राय भी हो सकते हैं शामिल
दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल और इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्री के सीएमडी (विवि के पुरातन छात्र) राजेश राय अतिथि हो सकते हैं। मुख्य और विशिष्ट अतिथियों के नाम साफ नहीं होने के कारण आमंत्रण पत्र, होर्डिंग व फ्लैक्स अब तक बनने के लिए नहीं दिए गए हैं।