फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   VHP's campaign will become a medium of contact between Hindus

विहिप का अभियान हिंदुओं के बीच संपर्क का माध्यम बनेगा: सुभाष

Mon, 21 Dec 2020 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
VHP's campaign will become a medium of contact between Hindus
विहिप का अभियान हिंदुओं के बीच संपर्क का माध्यम बनेगा: सुभाष
विज्ञापन

गोरखपुर। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान के प्रांतीय कार्यालय का रविवार को उद्घाटन किया गया। इस दौरान आरएसएस के प्रांत प्रचारक सुभाष ने कहा कि प्रांतीय कार्यालय मंदिर निर्माण के संपर्क महा अभियान में मील का पत्थर साबित होगा। इस कार्यालय के माध्यम से गोरक्ष प्रांत के संगठनात्मक 20 जिलों के महा संपर्क अभियान के कार्यकर्ता जुड़े रहेंगे। यह अभियान करोड़ों हिंदुओं के बीच में संपर्क का माध्यम बनेगा।

सरस्वती शिशु मंदिर में प्रांतीय कार्यालय का उद्घाटन दिव्य ज्योति संस्थान के संत स्वामी अर्जुनानंद आरएसए के प्रांत प्रचारक सुभाष और विहिप गोरक्ष प्रांत के संगठन मंत्री प्रदीप पांडेय ने किया। विहिप के प्रांत संगठन मंत्री ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होने वाला है। यहवर्षों की तपस्या का परिणाम है। राम मंदिर को जन मंदिर बनाने के अभियान में विहिप के सभी कार्यकर्ता तन मन व धन से लगे हैं। इसी का नतीजा है कि राम मंदिर अभियान के लिए प्रांतीय कार्यालय का उद्घाटन हुआ। इससे पहले आर्य नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता व उनकी पत्नी महानगर मातृ शक्ति संयोजिका माया गुप्ता ने कार्यालय में पूजा करके गौरी गणेश की स्थापना कराई। मातृ शक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की ओर से भजन-कीर्तन किया गया। इस मौके पर प्रांत अभियान प्रमुख पुरेन्दू शाही सह अभियान प्रमुख जगदंबा मल्ल प्रांत सह संगठन मंत्री परमेश्वर विभाग संगठन मंत्री संतोष अमरजीत बजरंग दल प्रांत सह संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी डॉ. डींके सिंह संतोष गौतम, अश्वनी ओझा, विभाग कार्यवाह आत्मा सह विभाग कार्यवाह उमेश शाही हरे कृष्ण विष्णु प्रताप सिंह गोवर्धन सिंह शिवजी सिंह रूपरानी विनीता रीता शर्मा बच्ची देवी वसुंधरा अशोक सिंह पंकज पंकज मिश्र ओम प्रकाश श्रीवास्तव राहुल गुप्ता रणजीत राय बड़े मिथिलेश मल्ल रामेश्वर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed