{"_id":"5e1dd9ac8ebc3e4afb3785ea","slug":"veteran-s-day-organized-at-air-force-station-gorakhpur-bowing-to-the-martyrdom-of-soldiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर के वायु सेना स्टेशन पर ‘वेटेरन डे’ का आयोजन, सैनिकों की शहादत को नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर के वायु सेना स्टेशन पर ‘वेटेरन डे’ का आयोजन, सैनिकों की शहादत को नमन
Tue, 14 Jan 2020 09:04 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 14 Jan 2020 09:04 PM IST
विज्ञापन
निस्वार्थ सेवाओं और त्याग के लिए को ‘वेटेरन डे’ का आयोजन किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायु सेना स्टेशन गोरखपुर में सशस्त्र बल के पूर्व सैनिकों के सम्मान, निस्वार्थ सेवाओं और त्याग के लिए मंगलवार को ‘वेटेरन डे’ का आयोजन किया गया।
इस दौरान बैंकिंग कार्यक्रम के माध्यम से सुविधाओं, यूनिट रन कैंटीन और नवीनतम नीतियों, पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए उपलब्ध शैक्षिक अवसरों के बारे में वायु योद्धाओं को जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन एयर कमोडोर आशीष बदुनी, वायु अफसर कमांडिंग वायु सेना स्टेशन गोरखपुर ने किया।
उन्होंने बताया कि सशस्त्र सेना की ओर से ‘वेटेरन डे’ हर वर्ष 14 जनवरी को भारतीय थल सेना के प्रथम कमांडर इन चीफ फिल्ड मार्शल केएम करिअप्पा ओबीएम के सम्मान में मनाया जाता है। जिन्होंने 14 जनवरी 1953 को सेवा से अवकाश ग्रहण किया था।
इसके अलावा चिकित्सा शिविर का आयोजन कर पूर्व सैनिकों के स्वास्थ्य की जांच 12 वायु सेना अस्पताल की चिकित्सा टीम के द्वारा किया गया।
वेटेरनों ने इसकी उपयोगिता एवं इसके द्वारा प्राप्त सूचनाओं को स्वीकारते हुए इसकी प्रशंसा की। मौके पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ग्रुप कैप्टन जीपी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।