फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Verification of admission of 8017 children committee constituted

आरटीई : गोरखपुर में 8,017 बच्चों के प्रवेश का होगा सत्यापन, कमेटी गठित

Sat, 03 Sep 2022 06:00 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 03 Sep 2022 06:00 AM IST
सार

बीएसए आरके सिंह ने बताया कि शासन स्तर से पिछले तीन वर्ष में आरटीई के तहत प्रवेश लेने वाले बच्चों के सत्यापन का निर्देश मिला है। प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

विज्ञापन
Verification of admission of 8017 children committee constituted
RTE - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत पिछले तीन साल से शहर के निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश लेकर पढ़ने वाले 8,017 बच्चों का सत्यापन होगा। जिला और ब्लॉक स्तर पर गठित समितियां बच्चों का सत्यापन करेंगी। शासन ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है। सत्यापन कार्य पूरा होने के बाद से शासन की ओर से शुल्क प्रतिपूर्ति की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन


आरटीई के तहत निजी स्कूलों की 25 फीसदी सीटों पर आर्थिक रूप से कमजोर अभिभावकों के बच्चों का निशुल्क प्रवेेश होता है। शासन स्तर से प्रत्येक वर्ष दो से तीन चरणों में ऑनलाइन आवेदन मंगाए जाते हैं। उसके बाद लॉटरी के माध्यम से स्कूल का आवंटन होता है।
विज्ञापन


इन बच्चों के स्कूल फीस का भुगतान शासन की ओर से शुल्क प्रतिपूर्ति के रूप में स्कूल प्रबंधन को किया जाता है। मगर, पिछले तीन साल से शुल्क प्रतिपूर्ति का भुगतान नहीं हो सका है। निजी स्कूल काफी समय से शुल्क प्रतिपूर्ति के भुगतान की मांग कर रहे है। अब शासन ने धनराशि जारी करने से पूर्व प्रवेशित बच्चों का सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। बीएसए आरके सिंह ने बताया कि शासन स्तर से पिछले तीन वर्ष में आरटीई के तहत प्रवेश लेने वाले बच्चों के सत्यापन का निर्देश मिला है। प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल 8017 बच्चों का प्रवेश
वर्ष   आवंटन प्रवेशित विद्यार्थी
2020-21 3320 2955
2021-22 2561 2432
2022-23 2830 2630
कुल संख्या 8711 8017

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed