{"_id":"6a71a25b71696f901301375c","slug":"venmore-a-sniffer-dog-deployed-for-the-security-of-gorakhnath-temple-dies-of-cancer-2026-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गोरखनाथ मंदिर सुरक्षा में तैनात स्नाइफर डॉग 'वेनमोर' की कैंसर से मौत, SSP ने दी अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गोरखनाथ मंदिर सुरक्षा में तैनात स्नाइफर डॉग 'वेनमोर' की कैंसर से मौत, SSP ने दी अंतिम विदाई
Tue, 04 Aug 2026 01:57 PM IST
Rohit Singh
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:57 PM IST
सार
वेनमोर को वर्ष 2018 में महज एक वर्ष की उम्र में बीएसएफ टेकनपुर (मध्य प्रदेश) से गोरखपुर लाया गया था। यहां डॉग स्क्वॉड ने उसे विस्फोटकों का पता लगाने की विशेष स्नाइफर ट्रेनिंग दी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उसे सुरक्षा ड्यूटी में लगाया गया और उसने अपनी सूंघने की अद्भुत क्षमता से कई अहम सुरक्षा अभियानों में योगदान दिया।
विज्ञापन
एसएसपी संग अन्य पुलिसकर्मियों ने दिया कंधा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में अहम भूमिका निभाने वाले गोरखपुर पुलिस के स्नाइफर डॉग 'वेनमोर' का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वेनमोर जर्मन शेफर्ड नस्ल का नौ वर्षीय श्वान पिछले चार माह से कैंसर से जूझ रहा था। पुलिस लाइन में इलाज के दौरान उसने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
Trending Videos
राजकीय सम्मान से विदाई दी गई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्नाइफर की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ और एसपी सिटी निमिष पाटिल की मौजूदगी में उसे पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। वेनमोर को वर्ष 2018 में महज एक वर्ष की उम्र में बीएसएफ टेकनपुर (मध्य प्रदेश) से गोरखपुर लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय सम्मान से विदाई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां डॉग स्क्वॉड ने उसे विस्फोटकों का पता लगाने की विशेष स्नाइफर ट्रेनिंग दी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उसे सुरक्षा ड्यूटी में लगाया गया और उसने अपनी सूंघने की अद्भुत क्षमता से कई अहम सुरक्षा अभियानों में योगदान दिया। वेनमोर की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था थी।
एसएसपी ने दी अंतिम विदाई, 'वेनमोर' की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह प्रतिदिन गोरखनाथ मंदिर परिसर की सघन जांच करता था। कैंसर की पुष्टि होने के बाद पिछले चार महीने से वह ड्यूटी से दूर था। पुलिस लाइन में उसका लगातार इलाज चल रहा था लेकिन मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। उसके निधन पर पुलिस लाइन में शोक सभा आयोजित की गई, जहां अधिकारियों और जवानों ने उसकी वफादारी, अनुशासन और वर्षों की सेवा को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।