फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vehicles will not go towards Jama Masjid today, Police-PAC and RAF deployed in security

Gorakhpur News: आज जामा मस्जिद की ओर नहीं जाएंगे वाहन, सुरक्षा में पुलिस-पीएसी और आरएएफ तैनात

Wed, 28 Jun 2023 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Vehicles will not go towards Jama Masjid today, Police-PAC and RAF deployed in security
- संवेदनशील इलाकों में उड़ेगा पुलिस का ड्रोन, त्रिनेत्र भी संभालेगा कमान
विज्ञापन

- एडीजी ने जिलों के एसएसपी संग की बैठक, रिजर्व में रखी गई पीएसी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बकरीद पर बृहस्पतिवार को जामा मस्जिद की ओर वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके अलावा भारी वाहनों को शहर के बाहर से निकाला जाएगा। जिले में तीन कंपनी पीएसी व एक कंपनी आरएएफ तैनात रहेगी। वहीं ट्रेनी दरोगा व थानों की पुलिस निगरानी करेगी। सीओ, एडिशनल एसपी रैंक के अफसर लगातार भ्रमणशील रहेंगे। संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, बकरीद की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बुधवार को एडीजी अखिल कुमार ने जोन के सभी आईजी, डीआईजी व एसपी और एसएसपी संग बैठक की है। कहा कि फोर्स पर्याप्त है, कोई भी शरारत करता है तो उसे किसी भी कीमत पर बक्शा न जाय। उन्होंने कहा कि अधिकारी, सीओ के साथ ही एसओ भी उस दिन पूरे दिन भ्रमण पर रहेंगे। सुरक्षा में जिले में 3 कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ व 50 से ज्यादा ट्रेनी दरोगा तैनात रहेंगे। इसके अलावा थानों की फोर्स कमान संभालेगी। वहीं एक प्लाटून पीएसी पुलिस लाइन में रिजर्व रहेगी। उत्तरी क्षेत्र का पिपराइच, भटहट व शहर का तिवारीपुर, राजघाट व कोतवाली संवेदनशील माने जा रहे है। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। किसी भी शरारती तत्व को बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अपील की है कि लोग शांति से पर्व मनाए। वहीं, एसपी ट्रैफिक डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि सुबह पांच बजे से ही डायवर्जन लागू हो जाएगा।
विज्ञापन


इन रास्तों पर वाहनों पर प्रतिबंध
0 अलहदादपुर तिराहा से घंटाघर
0 नार्मल तिराहा से घंटाघर
0 रेती चौराहा से घंटाघर की ओर
0 इलाहीबाग तिराहा से बहरामपुर बंधा की ओर
0 बरफखाना से घंटाघर की ओर
0 लालडिग्गी से रेती की ओर
0 अलीनगर से जटाशंकर तिराहा की ओर
0 ट्रांसपोर्ट नगर से नार्मल तिराहा, तुर्कमानपुर घंटाघर की ओर
0 घाेष कंपनी से शाहमारूफ, रेती की ओर
0 जटाशंकर तिराहा से अलीनगर की ओर
0 गंगेज चौराहा से अलीनगर की ओर
0 जेपी हॉस्पिटल से गोरखनाथ मंदिर की ओर
0 करचंद्र चौक से बहरामपुर की ओर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे

इधर से गुजरेंगे वाहन
0 सोनौली एवं फरेंदा से देवरिया, कुशीनगर, नौसड़ की ओर जाने वाले भारी वाहन बरगदवां, स्पोर्ट कॉलेज, खजांची, पादरीबाजार, मोहद्दीपुर होते हुए जाएंगे
0 देवरिया से महराजगंज, सोनौली व नौसड़ की ओर जोन वाले भारी वाहन खोराबार बाईपास तारामंडल, अमर उजाला तिराहा होते हुए जाएंगे
0 कुशीनगर से महराजगंज की ओर जोन वाले वाहन कोनी, रामनगर करजहां, खोराबार बाईपास तारामंडल, अमर उजाला तिराहा होते हुए जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed