फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vehicle permits will be sent to vehicle owners through post

राहत: अब स्वामियों के घर पहुंचेंगे वाहनों के परमिट, जानिए कब से लागू होगी यह नई व्यवस्था

Fri, 12 Nov 2021 11:29 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 12 Nov 2021 11:29 AM IST
विज्ञापन
Vehicle permits will be sent to vehicle owners through post
gorakhpur Lockdown - फोटो : अमर उजाला।
वाहन स्वामियों को अब वाहनों के परमिट के लिए परिवहन विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ड्राइविंग लाइसेंस की तरह ही अब वाहनों के परमिट भी डाक के माध्यम से वाहन स्वामियों को भेजे जाएंगे। वाहन स्वामियों को आवेदन के लिए भी भटकना नहीं पड़ेगा। वाहन-4.0 सॉफ्टवेयर पर घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह नई व्यवस्था 15 नवंबर से लागू हो जाएगी।
विज्ञापन


सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) श्याम लाल ने बताया कि अब वाहन स्वामियों को परमिट के लिए विभाग आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उत्तर प्रदेश के लिए जारी होने वाले ठेका वाहन के परमिट और देशभर में पर्यटन के नाम पर जारी होने वाले पर्यटक परमिट से संबंधित समस्त कार्य ऑनलाइन ही होंगे। कार्यालय में भी ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन


आवेदन के लिए वाहन-4.0 सॉफ्टवेयर को अधिकृत किया गया है। आवेदक ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट निकाल सकते हैं। परमिट जारी होने के बाद भी आवेदक को विभाग नहीं पहुंचना पड़ेगा। आवेदन में दर्ज पते पर डाक के माध्यम से परमिट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed