{"_id":"611e67a48ebc3e79fd4516bc","slug":"vehicle-becomes-obstructed-in-traffic-then-fine-will-have-to-be-paid","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम ने किया करार: यातायात में बाधक बनी गाड़ी तो देना होगा जुर्माना, मंगाई जा रही हैं 10 क्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम ने किया करार: यातायात में बाधक बनी गाड़ी तो देना होगा जुर्माना, मंगाई जा रही हैं 10 क्रेन
Thu, 19 Aug 2021 07:46 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 19 Aug 2021 07:46 PM IST
सार
नगर निगम ने लखनऊ की एक फर्म से किया करार, मंगाई जा रही हैं 10 क्रेन, यातायात विभाग से समझौता
विज्ञापन
क्रेन। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में अगर आपकी गाड़ी यातायात में बाधक बनती है तो नगर निगम अब इसके लिए जुर्माना वसूलेगा। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए नगर निगम ने लखनऊ की एक फर्म के साथ करार किया है। इसके लिए 10 क्रेन मंगाई जा रही है।
शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए नगर निगम पटरी से अतिक्रमण हटवाता रहा है। नई व्यवस्था में अब सड़क पर जाम लगने का कारण बनने वाली गाड़ियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। इसमें यातायात विभाग की भी भूमिका रहेगी। लेकिन गाड़ियों को उठाने से लेकर उनसे जुर्माना वसूलने का काम नगर निगम के निर्देशन में होगा। सड़क पर गलत ढंग से खड़ी गाड़ियों को क्रेन से उठवाकर यातायात विभाग के कैंपस में रखा जाएगा। चालान की राशि नगर निगम के खाते में जमा होगी।
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि शहर में जाम की समस्या के मद्देनजर नई व्यवस्था की जा रही है। यातायात विभाग से भी इस संबंध में लिखित समझौता हो चुका है। लखनऊ से 10 क्रेन मंगाई गई है। ये क्रेन यातायात में बाधक बनी गाड़ियों को उठाएंगी। जुर्माने की राशि नगर निगम में जमा होगी।