{"_id":"5fca9c308ebc3ecf7940c3ab","slug":"veeraanganaen-rewarded-by-sita-gorakhpur-city-news-gkp3756614112","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सीता’ के हाथों पुरस्कृत हुई वीरांगनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सीता’ के हाथों पुरस्कृत हुई वीरांगनाएं
विज्ञापन
‘सीता’ के हाथों पुरस्कृत हुई वीरांगनाएं
गोरखपुर। वीरांगना संस्था की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली वीरांगनाओं के सम्मान में एक समारोह का आयोजन शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर आर्यनगर में किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में रामायण सीरियल में सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने 21 वीरांगनाओं, नौ यूथ, 21 बिजनेस एक्सिलेंस, नौ कोरोना योद्धाओं के रूप में 60 लोगों को सम्मानित किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में नेपाली सुपरस्टार शिव श्रेष्ठ भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों ने दीप जलाकर की। कार्यक्रम के अंदर भारत कोने कोने से आए विभिन्न क्षेत्रों के ख्यातिलब्ध लोगों को सम्मानित किया गया। इसके पूर्व रैंप पर सेल्फ डिफेंस शो का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के आखिर में गोरखनाथ मंदिर के कार्यालय सचिव द्वारिका तिवारी को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया गया। संस्था के संस्थापक विशाल कश्यप ने बताया कि कोविड गाइड लाइंस का पालन करते हुए सफल आयोजन हुआ है। सम्मानित होने वाली प्रमुख हस्तियों में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी, पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय, भावना द्विवेदी, चित्रा त्रिपाठी, ममता के साथ कोरोना योद्धा के रूप में विजय श्रीवास्तव, दुर्गेश बजाज और अमरनाथ जायसवाल शामिल रहे।