{"_id":"6210d6232426531747680503","slug":"various-information-will-be-given-in-science-festival-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएमआरसी: विज्ञान उत्सव कार्यक्रम में दी जाएगी विविध जानकारियां, जानिए कब शुरू होगा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएमआरसी: विज्ञान उत्सव कार्यक्रम में दी जाएगी विविध जानकारियां, जानिए कब शुरू होगा कार्यक्रम
Sun, 20 Feb 2022 09:24 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 20 Feb 2022 09:24 AM IST
सार
विज्ञान उत्सव कार्यक्रम में दी जाएगी विविध जानकारियां, आरएमआरसी में 22 से 28 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम।
विज्ञापन
गोरखपुर आईसीएमआर आरएमआरसी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (आरएमआरसी) में एम्स, बीआरडी मेडिकल कॉलेज और मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सहयोग से 22 से 28 फरवरी तक ‘विज्ञान सर्वत्र पूज्यते’ सभी के लिए विज्ञान का उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
यह आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एक साथ देश के 75 संस्थानों में आयोजित किया जा जाएगा, जिसमें कुल 75 प्रदर्शनी, 75 व्याख्यान, 75 फिल्में, 75 रेडियो वार्ता, 75 विज्ञान- साहित्यिक गतिविधियां, 75 पुस्तकें, 75 पोस्टर प्रदर्शित किए जाएंगे और 75 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
आरएमआरसी के निदेशक डॉ रजनीकांत ने कहा कि यह विज्ञान का एक महापर्व है। इसमें बच्चों और युवाओं को कई वैज्ञानिक तथ्य पता चलेंगे। विज्ञान के बारे में विभिन्न प्रकार की जानकारी से जागरूकता और विज्ञान के प्रति रुचि भी बढ़ेगी। कविता लेखन, कविता पाठ नाटक, प्रश्नोत्तरी, रंगोली आदि विज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा।
विज्ञापन
महोत्सव में विज्ञान वर्ग के स्कूल और कॉलेजों के विद्यार्थी शामिल होंगे, जिन्हें आकर्षक पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। सभी स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। इस संबंध में जानकारी एवं समन्वय के लिए वरिष्ठ वैज्ञानिक व नोडल अधिकारी डॉ अशोक पांडेय से 9453033848 एवं ईमेल पर संपर्क किया जा सकता है।