{"_id":"6710425669da9018c50fcd84","slug":"varanasi-team-won-the-first-match-by-30-points-gorakhpur-news-c-206-1-mhg1001-133694-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: वाराणसी की टीम ने 30 अंक से जीता पहला पहला मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: वाराणसी की टीम ने 30 अंक से जीता पहला पहला मैच
Thu, 17 Oct 2024 04:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 17 Oct 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
भिटौली। बुधवार को पुरैना में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयाजित हुई। प्रतियोगिता का पहला मैच वाराणसी और अयोध्या के बीच खेला गया, जिसमें वाराणसी की टीम ने 33 अंक हासिल किया। जबकि जवाब में प्रतिद्वंद्वी टीम ने मात्र 3 अंक पर सिमट गई। इस तरह वाराणसी की टीम 30 अंक से प्रतियोगिता का पहला मैच जीतकर खेल की शुरुआत की। प्रतियोगिता का दूसरा मैच मिर्जापुर और सोनभद्र के बीच खेला गया, जिसमें सोनभद्र की टीम ने मिर्जापुर को 7 अंक से हराकर मैच अपने नाम कर लिया।
तीसरा मैच गोंडा और जौनपुर के बीच खेला गया, जिसमें जौनपुर की टीम ने गोंडा को 25 पॉइंट से हरा दिया। चौथे मैच में गाजीपुर और चंदौली के बीच मुकाबला रहा, जिसमें चंदौली की टीम को वॉकओवर मिल गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य जनार्दन प्रसाद गुप्ता एवं प्रमुख प्रतिनिधि घुघली ओम प्रकाश जायसवाल ने खेल की शुरुआत की। इस अवसर पर कबड्डी एसोसिएशन के सचिव शिवानंद सिंह, समिति के अध्यक्ष दिलीप मद्धेशिया, विनय जायसवाल, मिठाई लाल चौधरी, अभय प्रताप मौजूद रहे।