{"_id":"62cfd62c4ab1a40bfc546677","slug":"varanasi-gorakhpur-city-express-will-run-from-july-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 25 जुलाई से चलेगी वाराणसी-गोरखपुर सिटी एक्सप्रेस, यहां देखें पूरा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 25 जुलाई से चलेगी वाराणसी-गोरखपुर सिटी एक्सप्रेस, यहां देखें पूरा शेड्यूल
Thu, 14 Jul 2022 02:09 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 14 Jul 2022 02:09 PM IST
सार
वाराणसी सिटी-गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन वाराणसी सिटी से 25 जुलाई से तथा गोरखपुर से 27 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने 15130/15129 वाराणसी सिटी-गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन वाराणसी सिटी से 25 जुलाई से तथा गोरखपुर से 27 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस 25 जुलाई से अगली सूचना तक वाराणसी सिटी से प्रतिदिन 11.10 बजे प्रस्थान कर सारनाथ से 11.24 बजे, औंड़िहार से 11.50 बजे, मऊ से 13.20 बजे, बेल्थरा रोड से 14.20 बजे, लार रोड से 14.32 बजे, सलेमपुर से 14.44 बजे, भटनी से 15.05 बजे, देवरिया सदर से 15.30 बजे, गौरी बाजार से 16.20 बजे तथा चौरीचौरा से 16.37 बजे छूट कर गोरखपुर 17.35 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी यात्रा में 15129 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 27 जुलाई से अगली सूचना तक गोरखपुर से प्रतिदिन 09.15 बजे प्रस्थान कर चौरीचौरा से 09.54 बजे, गौरी बाजार से 10.05 बजे, देवरिया सदर से 10.25 बजे, भटनी से 10.47 बजे, सलेमपुर से 11.02 बजे, लार रोड से 11.15 बजे, बेलथरा रोड से 11.30 बजे, मऊ से 12.15 बजे, औंड़िहार से 13.30 बजे तथा सारनाथ से 14.07 बजे छूटकर वाराणसी सिटी 14.40 बजे पहुंचगी। ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के 12 तथा एसएलआर के दो कोचों सहित कुल 14 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन