{"_id":"649ff373a9d48e865f0219f3","slug":"vande-bharat-train-reach-gorakhpur-today-2023-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat Train: गोरखपुर पहुंची वंदे भारत ट्रेन, भव्य तरीके से हुआ स्वागत; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vande Bharat Train: गोरखपुर पहुंची वंदे भारत ट्रेन, भव्य तरीके से हुआ स्वागत; VIDEO
Sat, 01 Jul 2023 04:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 01 Jul 2023 04:21 PM IST
सार
पूर्वाेत्तर रेलवे की ओर से पहले भेजे गए प्रस्ताव में गोरखपुर से लखनऊ होते हुए प्रयागराज तक वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना है। इसी क्रम में इस एक्सप्रेस के लिए रेक आवंटित होने के बाद बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे चेन्नई से गोरखपुर के लिए रवाना की गई थी।
विज्ञापन
गोरखपुर पहुंची वंदे भारत ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए पूर्वोत्तर रेलवे को आवंटित रेक शनिवार की दोपहर एक बजे तक गोरखपुर पहुंच गई। गोरखपुर पहुंचने के बाद इसका ट्रायल किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। ट्रेन के संचालन के लिए अभी तक रूट और समय का निर्धारण नहीं हुआ है, लेकिन इसका पहला रूट गोरखपुर-लखनऊ (वाया अयोध्या)-प्रयागराज हो सकता है।
विज्ञापन
सात जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी गोरखपुर आ सकते हैं। इसको देखते हुए पुलिस-प्रशासन तैयारी में जुटा है। इस दौरान इस बात की भी संभावना है कि पीएम गोरखपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएं। इसको देखते हुए रेलवे के अधिकारी भी तैयारी में जुटे हैं, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में सब्जी मंडी से कॉलोनी पहुंचने तक टमाटर मार दे रहा दोहरा शतक
विज्ञापन
Trending Videos
हालांकि, पूर्वाेत्तर रेलवे की ओर से पहले भेजे गए प्रस्ताव में गोरखपुर से लखनऊ होते हुए प्रयागराज तक वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना है। इसी क्रम में इस एक्सप्रेस के लिए रेक आवंटित होने के बाद बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे चेन्नई से गोरखपुर के लिए रवाना की गई थी। शनिवार दोपहर एक बजे तक गोरखपुर पहुंच गई। अब उसका ट्रायल किया जाएगा, इसके लिए रूट अभी निर्धारित नहीं है।