फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vande Bharat Train delayed by five hours due to weather

कोहरे का कहर: वंदेभारत पांच घंटे देरी से चली, दिल्ली वाली एक फ्लाइट भी रद्द

Wed, 17 Jan 2024 11:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 17 Jan 2024 11:12 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में कोहरे का कहर जारी है। इसका असर सड़क और हवाई यात्रा पर सबसे अधिक हो रहा है। शीतलहर के कारण वंदे भारत जैसी ट्रेन भी लेट हो रही है। यहां वंदे भारत सोमवार की रात के बजाय मंगलवार की भोर में लखनऊ से गोरखपुर पहुंची।

विज्ञापन
Vande Bharat Train delayed by five hours due to weather
वंदे भारत ट्रेन। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोहरे के चलते यातायात व्यवस्था बिगड़ गई है। मंगलवार को खराब मौसम के चलते गोरखपुर से दिल्ली के बीच स्पाइस जेट की नियमित उड़ान लगातार दूसरे दिन कैंसिल रही। वहीं गोरखपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली वंदेभारत सुबह लगभग पांच घंटे की देरी से रवाना की गई।

विज्ञापन


यह ट्रेन सोमवार रात के बजाय मंगलवार भोर में गोरखपुर पहुंची, जिसके चलते यह देरी हुई। इसके अलावा बठिंडा से आने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस करीब 15 घंटे लेट है। इस ट्रेन की आधी रात के बाद गोरखपुर पहुंचने की संभावना थी।
विज्ञापन


दिसंबर के अंतिम सप्ताह से ही कोहरे व सर्द मौसम के चलते ट्रेन और हवाई सेवा प्रभावित है। गोरखपुर एयरपोर्ट के निदेशक एके द्विवेदी ने बताया कि खराब मौसम के चलते सोमवार को गोरखपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के बीच स्पाइस जेट की दोपहर करीब दो बजे होने वाली नियमित उड़ान को रद्द कर दिया गया था। मंगलवार को भी यह फ्लाइट कैंसिल रही। मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट भी लगभग दो घंटे लेट रही। कोलकाता, हैदराबाद आदि की उड़ान भी खराब मौसम के चलते प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: जलवायु परिवर्तन के चलते दिख रहा बदलाव, फिर बदलेगा मौसम

इसके अलावा रेल सेवा पर भी असर पड़ा। लखनऊ से शाम 7.15 बजे चलकर रात में 11.25 बजे गोरखपुर पहुंचने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन कोहरे के कारण देर से चली और करीब पौने छह घंटे की देरी से भोर में पांच बजे गोरखपुर पहुंची। इसके बाद ट्रेन को सफाई के लिए भेजा गया। वहां से वापस आने के बाद ट्रेन 10.50 बजे गोरखपुर से लखनऊ के लिए भेजी गई।

इसके अलावा मंगलवार को वैशाली एक्सप्रेस करीब छह घंटे की देरी से गोरखपुर जंक्शन पर पहुंची। इस ट्रेन को सुबह सवा नौ बजे पहुंचना था, लेकिन वह सवा तीन बजे स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा गोरखधाम एक्सप्रेस भी करीब साढ़े 15 घंटे लेट थी। इस ट्रेन को सुबह पौने दस बजे गोरखपुर पहुंचना था, लेकिन रात आठ बजे अभी वह लखनऊ पहुंच रही थी। इस ट्रेन के रात में एक बजे के बाद गोरखपुर आने की संभावना थी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed