{"_id":"646afe7ef9c5859d610e8c37","slug":"vandalism-in-nursing-home-at-gorakhpur-chatrsangh-chauraha-case-registered-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर पर तोड़फोड़ का आरोप: गोरखपुर छात्रसंघ चौराहे पर नर्सिंग होम में तोड़फोड़, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर पर तोड़फोड़ का आरोप: गोरखपुर छात्रसंघ चौराहे पर नर्सिंग होम में तोड़फोड़, केस दर्ज
Mon, 22 May 2023 11:02 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 22 May 2023 11:02 AM IST
सार
मानसी हॉस्पिटल के मालिक डॉ. पंकज दीक्षित ने दिए तहरीर में लिखा है कि किराए के मकान में वह नर्सिंग होम चलाते हैं। उसे डॉ. एनबी गुप्ता ने 2028 तक करारनामा करके किराए पर दिया है। बाद में उन्होंने खाली करने के लिए नोटिस दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर में कैंट इलाके के छात्रसंघ चौराहे पर स्थित मानसी हॉस्पिटल में रविवार को तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि मरीज के भर्ती होने के बावजूद डाॅक्टर एलबी गुप्ता अपने दो साथियों के साथ आए और फिर तोड़फोड़ कर धमकी दी। कैंट पुलिस तहरीर के आधार पर डॉक्टर एलबी गुप्ता, अनिरुद्ध यादव सहित तीन लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी व तोड़फोड़ की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मानसी हॉस्पिटल के मालिक डॉ. पंकज दीक्षित ने दिए तहरीर में लिखा है कि किराए के मकान में वह नर्सिंग होम चलाते हैं। उसे डॉ. एनबी गुप्ता ने 2028 तक करारनामा करके किराए पर दिया है। बाद में उन्होंने खाली करने के लिए नोटिस दिया।
विज्ञापन
इस पर मैंने अपने अधिवक्ता की तरफ से जवाब भी दे दिया। वह खुद भी उस भवन के मालिक नहीं है। शनिवार सुबह दस बजे के करीब डॉक्टर अपने दो साथियों के साथ आए और मरीज के होते हुए ही भी तोड़फोड़ करने लगे। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और यथास्थिति बरकरार करा दी। प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्रा ने बताया कि पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मानसी नर्सिंग होम डॉ. पंकज दीक्षित ने कहा कि नर्सिंग होम में डॉक्टर ने अपने साथियों के साथ आकर तोड़फोड़ की है। कैंट थाने में मैंने केस दर्ज कराया है। पुलिस ने काफी मदद की है।