{"_id":"621487a133412d380068c69f","slug":"vaishali-and-humsafar-express-will-run-daily-from-march-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: एक मार्च से प्रतिदिन चलेगी वैशाली व हमसफर एक्सप्रेस, 15 दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त हैं एनईआर की 28 ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: एक मार्च से प्रतिदिन चलेगी वैशाली व हमसफर एक्सप्रेस, 15 दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त हैं एनईआर की 28 ट्रेनें
Tue, 22 Feb 2022 12:20 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:20 PM IST
सार
गोरखपुर से लखनऊ-गोरखपुर-पाटलीपुत्र, मथुरा-छपरा और चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस चलने लगेंगी। गोरखपुर-आनंदविहार हमसफर सप्ताह में अभी दो दिन ही चल रही है। यह ट्रेन भी पूर्व की तरह छह दिन चलने लगेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोहरा के चलते 28 फरवरी तक निरस्त ट्रेनों का संचालन एक मार्च से शुरू हो जाएगा। दिल्ली जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस और वैशाली एक्सप्रेस भी प्रतिदिन चलने लगेंगी। रेलवे प्रशासन ने इन ट्रेनों को चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इधर, कुछ दिनों से ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। दिल्ली, मुंबई और पंजाब जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग हो गई है। निरस्त ट्रेनों के चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, गोरखपुर से लखनऊ-गोरखपुर-पाटलीपुत्र, मथुरा-छपरा और चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस चलने लगेंगी। गोरखपुर-आनंदविहार हमसफर सप्ताह में अभी दो दिन ही चल रही है। यह ट्रेन भी पूर्व की तरह छह दिन चलने लगेगी। इसी प्रकार वैशाली एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन ही चल रही है। एक मार्च से वैशाली एक्सप्रेस भी रोजाना चलने लगेगी।
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन ने खराब मौसम का हवाला देते हुए 15 दिसंबर से ही ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया था। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे की 28 और इसके रूट से होकर चलने वाली दूसरे जोन की लगभग 13 ट्रेनें शामिल हैं।