फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   vacination

कोड़रा में 130 लोगों ने लगवाई वैक्सीन, लक्ष्य था 100 का

Tue, 22 Jun 2021 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
vacination
कोड़रा में 130 लोगों ने लगवाई वैक्सीन, लक्ष्य था 100 का
विज्ञापन

1280 की जनसंख्या में 45 साल से ऊपर हैं 200 लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गांवों में टीकाकरण की रफ्तार गति पकड़ रही है। लोगों को जागरूक करने की मुहिम के चलते अब 45 साल से ऊपर के लोग टीकाकरण के लिए पहुंचने लगे हैं। इसका ताजा उदाहरण मंगलवार को कोड़रा में देेखने को मिला, जहां 100 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया था। यहां 130 लोगों ने टीका लगवाया।
मंगलवार को खलीलाबाद विकास खंड के कोड़रा गांव में टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम सुबह दस बजे पहुंच गई थी। टीम में शामिल एएनएम सीमा शर्मा, बंदना चौरसिया, ब्लॉक कम्युनिटी अफसर सोनिका और प्रियंका ने टीकाकरण की शुरूआत की। यहां 45 साल से ऊपर के 100 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया था। शुरू में टीकाकरण की रफ्तार धीमी रही, लेकिन बाद में आशा संगिनी मीना देवी, आशा सीमा यादव, विमला, निर्मला व बीना के साथ ही यूनिसेफ के ब्लॉक प्रतिनिधि राजेंद्र पाल ने लोगों को टीका लगाने के लिए प्रेरित किया तो बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। इसके बाद और टीका मंगाया गया। यहां पर 130 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

गांव की कुल आबादी 1280 है। आशा द्वारा किए गए सर्वे के मुताबिक 200 लोग ऐसे हैं, जिनकी उम्र 45 साल से अधिक है। इन सभी लोगों को टीका लगाया जाना है। इसमें से तमाम लोग ऐसे है जो पूर्व में ही टीका लगवा चुके हैं। गांव में करीब 80 फीसदी लोग शिक्षित है। दूसरी तरफ कुछ युवा टीकाकरण कराने के लिए पहुंचे, लेकिन उन्हें बताया गया कि अभी 18 साल से 44 साल के लोगों को गांव में टीकाकरण कराने के लिए व्यवस्था नहीं है, ऐसे लोगों को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीपीएम अभय त्रिपाठी ने बताया कि गांवों में टीकाकरण के लिए अभी 45 साल से ऊपर के लिए ही व्यवस्था की गई है। एक जुलाई से गांवों में 18 साल से ऊपर के लोगों को अभियान चलाकर टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed