{"_id":"6146c7638ebc3eb6cd3052e4","slug":"vaccines-on-17540-at-70-booths-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर वार: गोरखपुर में 70 बूथों पर 17540 को लगी वैक्सीन, नहीं मिला कोई संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर वार: गोरखपुर में 70 बूथों पर 17540 को लगी वैक्सीन, नहीं मिला कोई संक्रमित
Sun, 19 Sep 2021 10:45 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:45 AM IST
सार
संक्रामक रोग अस्पताल में कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि दूसरी डोज के लिए लोग आगे आ रहे हैं। एक लाख लोगों की दूसरे डोज का समय पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
वैक्सीन के लिए लगी कतार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर शनिवार को 70 बूथों पर 17540 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें 15930 ने दूसरी डोज और 1610 को दूसरी डोज लगाई गई। अच्छी बात यह रही है कि दूसरी डोज के लिए लोग बूथों पर सुबह से ही लोग कतार में लगे रहे। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और संक्रामक रोग अस्पताल में टीकाकरण के लिए लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन
संक्रामक रोग अस्पताल में कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि दूसरी डोज के लिए लोग आगे आ रहे हैं। एक लाख लोगों की दूसरे डोज का समय पूरा हो चुका है। इन लोगों को लगातार मैसेज भी भेजा जा रहा है। ऐसे लोग शनिवार को स्पेशल बूथ पर टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
तीसरे दिन नहीं मिला कोई कोरोना संक्रमित
गोरखपुर। कोरोना संक्रमण के मामले खत्म हो चुके हैं। दूसरे दिन शनिवार को 24 घंटे में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला। चार हजार नमूनों की जांच हुई। 30 अगस्त के बाद से कोई मौत न होने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में अब तक 59410 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 58546 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 849 की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस आठ रह गए हैं।
विज्ञापन