फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vaccine is effective in fighting Omicron

गोरखपुर: ओमिक्रॉन से लड़ने में कारगर है वैक्सीन, सीएमओ कर रहे जागरूक

Sat, 25 Dec 2021 06:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 25 Dec 2021 06:56 PM IST
सार

गर्भवती, स्तनपान कराने वाली और बुजुर्गों को लगवाएं टीका। बाहर से आने वाले लोग कोविड जांच कराएं व आइसोलेट रहें।

विज्ञापन
Vaccine is effective in fighting Omicron
कोरोना वायरस वैक्सीन। - फोटो : istock

विस्तार

सीएमओ ने बताया कि कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से लड़ने में कोरोना की तीनों वैक्सीन कारगर हैं। उन्होंने गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं और बुजुर्गों से टीके की दोनों डोज लगवाने की अपील की है। कहा कि यदि कोई भी विदेश या देश के अन्य प्रदेशों से आता है तो वह कोविड की जांच जरूर कराएं। साथ ही कुछ दिनों तक आइसोलेट रहे।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि कोविड टीकाकरण के लिए टीमें घर-घर जा रही हैं। कुछ लोगों में भ्रांति है कि गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिला को टीका नहीं लगवाया जा सकता है। यह बात ही निराधार है। टीका न केवल मां के लिए सुरक्षित है, बल्कि उससे बच्चे को भी प्रतिरोधक क्षमता मिलती है।
विज्ञापन


कोविड की लड़ाई में जच्चा-बच्चा की सुरक्षा के लिए कोविड टीके की अहम भूमिका है। टीकाकरण के लिए 350 से ज्यादा बूथ सक्रिय हैं। घर-घर जाकर भी बीमार लोगों को टीका लगाया जा रहा है। जिले में टीका एक्सप्रेस भी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो कंपनी के लग रहे टीके, तीसरा भी जल्द मिलेगा

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया जिले में दो कंपनी के टीके लगाए जा रहे हैं। इनमें कोविशील्ड और कोवैक्सीन शामिल हैं। जायकोव-डी की भी वैक्सीन नए साल में मिल जाएगी। यह पेनलेस टीका है। इसे सुई से नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में अभी करीब नौ लाख लोग ऐसे हैं, जिन्हें टीके की कोई डोज नहीं लगी है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed