{"_id":"68b35b02a2bd609726013c4b","slug":"uttar-pradesh-has-the-highest-number-of-children-suffering-from-cancer-in-the-country-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1054722-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: देश में सर्वाधिक उत्तर प्रदेश में बच्चे होते हैं कैंसर के शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: देश में सर्वाधिक उत्तर प्रदेश में बच्चे होते हैं कैंसर के शिकार
विज्ञापन
- बीआरडी मेडिकल कॉलेज में व्यावहारिक बाल चिकित्सा पर कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कैनकिड्स संस्था के सहयोग से राष्ट्रीय प्रशिक्षण के तहत ऑन्कोलॉजी पर व्यावहारिक बाल चिकित्सा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बाल ऑन्कोलॉजी में डॉक्टरों की क्षमताओं में सुधार लाना है।
वक्ताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि बाल कैंसर की स्थिति उत्तर प्रदेश में 0-19 वर्ष से कम आयु के 14,700 बच्चे प्रतिवर्ष कैंसर के शिकार होते हैं, जो देशभर में सबसे अधिक है। उत्तर प्रदेश में केवल 42 प्रतिशत मरीज ही स्वास्थ्य सेवा प्राप्त कर पा रहे हैं। बीएचयू की प्रो. विनीता गुप्ता ने रोग महामारी विज्ञान, उपचार अवलोकन आदि के बारे में जानकारी दी। केजीएमयू के प्रो. निशांत वर्मा ने तीव्र ल्यूकेमिया व लिम्फोमा के बारे में बताया। इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल की बाल चिकित्सा हेमटोलॉजी और ऑन्कोलॉजी विभाग की डॉ. अमिता महाजन ने कैंसर से पीड़ित बच्चों के प्रबंधन में बाल रोग विशेषज्ञों की भूमिका पर जानकारी दी। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके जायसवाल ने कहा कि वे बाल कैंसर के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाने के लिए समर्पित हैं।