फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   utensil trader murdered in against fight in DJ dispute at Gorakhpur

गोरखपुर: डीजे के विवाद में हुई मारपीट के विरोध में की गई थी बर्तन व्यापारी की हत्या, अन्य की तलाश में पुलिस

Sat, 29 Oct 2022 05:36 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 29 Oct 2022 05:36 PM IST
सार

पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की तो एक वीडियो भी हाथ लग गया था। जांच में सामने आया कि विक्की व अभिषेक के बीच में विवाद हो गया था। पहले विक्की ने मारपीट की थी, फिर इसी विवाद में अभिषेक ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
utensil trader murdered in against fight in DJ dispute at Gorakhpur
मृतक विक्की। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के डांगीपार में बर्तन व्यापारी विक्की वर्मा की हत्या का पर्दाफाश करते हुए मुख्य अभियुक्त अभिषेक निषाद को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान विक्की ने दोस्तों के साथ अभिषेक से मारपीट की थी। इसी के विरोध में अभिषेक ने दोस्तों के साथ मिलकर बर्तन व्यापारी की हत्या कर दी। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


पकड़ा गया आरोपी अभिषेक खैरा लहसड़ी का निवासी है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाश के बारे में जानकारी दी। एसपी सिटी ने बताया कि 26 अक्तूबर की रात में विक्की वर्मा की चाकू गोंदकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की तो एक वीडियो भी हाथ लग गया था। जांच में सामने आया कि विक्की व अभिषेक के बीच में विवाद हो गया था। पहले विक्की ने मारपीट की थी, फिर इसी विवाद में अभिषेक ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी। एसपी सिटी ने घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed