{"_id":"61a32a9fe039dd63b461ad8e","slug":"uptet-exam-cancelled-gorakhpur-stf-arrested-two-accused-of-fraud-in-examination-from-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीटीईटी परीक्षा रद्द: गोरखपुर एसटीएफ ने परीक्षा में फर्जीवाड़े के दो आरोपियों को अयोध्या से किया गिरफ्तार, एक की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीटीईटी परीक्षा रद्द: गोरखपुर एसटीएफ ने परीक्षा में फर्जीवाड़े के दो आरोपियों को अयोध्या से किया गिरफ्तार, एक की तलाश
Sun, 28 Nov 2021 01:33 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:33 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ की गोरखपुर इकाई ने यूपी टीईटी-2021 परीक्षा में धांधली के आरोप में दो आरोपियों को अयोध्या से गिरफ्तार किया है। जबकि, एक अन्य आरोपी की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं, जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद है। एसटीएफ के प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) में गड़बड़ी की पहले से सूचना थी। इसी आधार पर ट्रैक किया जा रहा था। परीक्षा में गड़बड़ी नहीं होने दी गई और आरोपियों को समय से गिरफ्तार कर लिया गया।
पेपर लीक होने के बाद एसटीएफ ने प्रदेश भर में छापेमारी की है, प्रयागराज, मेरठ और गाजियाबाद से कई लोग हिरासत में लिए गए हैं। परीक्षा की तिथि का अब बाद में एलान होगा।
सूबे में 2554 केंद्रों पर आज दो पाली में होनी थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 (यूपीटीईटी) आज सूबे के सभी जिलों में 2554 केंद्रों पर आयोजित होनी थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 के बीच संपन्न होनी थी। पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 1291628 अभ्यर्थी थे। दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दोपहर ढाई से पांच बजे के बीच संपन्न होनी थी। इसमें कुल 873553 अभ्यर्थी थे। पहली पाली के लिए 2554 और दूसरी पाली की परीक्षा के लिए 1747 केंद्र बनाए गए थे।