{"_id":"634b7047e8fab65fce4bb198","slug":"upsssc-pet-exam-candidates-were-upset-as-crowd-gathered-in-vaishali-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSSSC PET Exam: पीईटी परीक्षा में अभ्यर्थी हुए बेहाल, वैशाली में उमड़ी भीड़, चौरीचौरा एक्सप्रेस में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSSSC PET Exam: पीईटी परीक्षा में अभ्यर्थी हुए बेहाल, वैशाली में उमड़ी भीड़, चौरीचौरा एक्सप्रेस में हंगामा
Sun, 16 Oct 2022 08:15 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 16 Oct 2022 08:15 AM IST
सार
परीक्षा समाप्त होने के बाद भारी संख्या में यात्रियों की भीड़ स्टेशन पर पहुंच गई। थोड़ी ही देर में वैशाली एक्सप्रेस आ गई और अभ्यर्थियों के साथ आए उनके परिवार के लोग भी ट्रेन में चढ़ गए। कुछ बोगियों में यात्रियों और अभ्यर्थियों में कहासुनी भी हुई। शौचालय और ट्रेन के गेट पर खड़े लोगों को जीआरपी ने नीचे उतारा।
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की परीक्षा खत्म होने के बाद रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ जुट गई। बिहार से आने वाली वैशाली एक्सप्रेस में परीक्षार्थियों की भीड़ चढ़ गई। स्लीपर की कई बोगियों में आरपीएफ और जीआरपी के सिपाहियों ने उन्हें नीचे उतारा, वहीं चौरी चौरा एक्सप्रेस में बैठने को लेकर हंगामा भी हुआ। बहुत सारे अभ्यर्थियों के आ जाने से यात्रियों को दिक्कतें हुई।
विज्ञापन
परीक्षा समाप्त होने के बाद भारी संख्या में यात्रियों की भीड़ स्टेशन पर पहुंच गई। थोड़ी ही देर में वैशाली एक्सप्रेस आ गई और अभ्यर्थियों के साथ आए उनके परिवार के लोग भी ट्रेन में चढ़ गए। कुछ बोगियों में यात्रियों और अभ्यर्थियों में कहासुनी भी हुई। शौचालय और ट्रेन के गेट पर खड़े लोगों को जीआरपी ने नीचे उतारा। लेकिन भीड़ ज्यादा होने के चलते जीआरपी और आरपीएफ सभी बोगियों में व्यवस्था सम्हाल नहीं सके।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा दिक्कतें चौरी चौरा एक्सप्रेस में हुईं। ट्रेन के सभी बोगियों में ठसाठस भीड़ हो गई। कुछ अभ्यर्थियों के मोबाइल फोन भी चोरी हो गए, जिसके बाद उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। दो संदिग्धों को जीआरपी ने हिरासत में ले लिया। ट्रेन के रवाना होने तक यात्री बोगियों में चढ़ने की कोशिश करते रहे। ट्रेन के जाने के बाद भी प्लेटफार्म पर भीड़ रही। उधर, स्टेशन परिसर में अभ्यर्थियों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन