फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   UPSC Result Mohd. Aaqib from Sant Kabir Nagar got 203rd rank in UPSC

UPSC Result: संतकबीरनगर के मो. आकिब को मिली 203वीं रैंक, खुशी से झूम उठा पूरा गांव

Sat, 25 Sep 2021 11:15 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 25 Sep 2021 11:15 AM IST
सार

मोहम्मद आकिब वर्तमान में सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में वे प्रशिक्षण ले रहे हैं।

विज्ञापन
UPSC Result Mohd. Aaqib from Sant Kabir Nagar got 203rd rank in UPSC
मोहम्मद आकिब - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिविल सेवा परीक्षा में संतकबीरनगर जिले के धर्मसिंहवा क्षेत्र के पोखरभिटवा गांव निवासी मोहम्मद आकिब ने सफलता हासिल की है। उन्हें 203वीं रैंक मिली है। वर्तमान में सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में वे प्रशिक्षण ले रहे हैं। शुक्रवार देर शाम जैसे ही परिणाम की जानकारी परिजनों को हुई वैसे ही परिजन व गांव वाले खुशी से झूम उठे। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


किसान परिवार में जन्मे मोहम्मद आकिब (26) बचपन से मेधावी हैं। प्राथमिक शिक्षा पोखरभिटवा गांव स्थित प्राइमरी पाठशाला से प्राप्त की। शिक्षक विजय पांडेय और रामवृक्ष ने उनकी शिक्षा के प्रति ललक और लगन का परखा और प्रोत्साहन देकर नवोदय विद्यालय में दाखिला के लिए तैयारी कराई।
विज्ञापन


कक्षा दसवीं तक की पढ़ाई सिद्धार्थनगर के बांसी स्थित नवोदय विद्यालय से की। इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने कालिका पब्लिक स्कूल नई दिल्ली चले गए। वर्ष 2013 में इनका चयन आईआईटी चेन्नई में हुआ। बीटेक के बाद वे दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed