फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UPSC preliminary examination will be held at 39 centers in Today Gorakhpur

आज 39 केंद्रों पर होगी संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा, इस नियम का करना होगा पालन

Sun, 04 Oct 2020 09:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 04 Oct 2020 09:12 AM IST
विज्ञापन
UPSC preliminary examination will be held at 39 centers in Today Gorakhpur
upsc - फोटो : अमर उजाला।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से रविवार को शहर के 39 केंद्रों पर प्रारंभिक परीक्षा-2020 आयोजित कराई जाएगी। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। सुबह 9.30 से 11.30 तथा दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक होने वाली इस परीक्षा के लिए 18141 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए हैं। परीक्षा कराने के लिए बड़ी संख्या में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन


एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्राध्यक्षों के साथ शुक्रवार को ही बैठक हुई। हर केंद्र पर एक निरीक्षणकर्ता अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


ये अधिकारी दोनों पालियों में परीक्षा शुरू होने के दो घंटे पहले पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेंगे। सभी केंद्रों को सैनिटाइज कराया गया है। हर परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र पहुंचाने के लिए एक-एक सहायक समन्वयी पर्यवेक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षार्थी मास्क लगाकर ही परीक्षा केंद्रों पर जाएंगे। जिनके पास मास्क नहीं होगा, उन्हें केंद्र पर ही उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed