फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Uproar over referring patient in Gorakhpur

Gorakhpur: मरीज को रेफर करने पर हंगामा, जिला महिला अस्पताल के कर्मियों पर लापरवाही का आरोप

Thu, 18 Aug 2022 09:57 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 18 Aug 2022 09:57 AM IST
सार

कोतवाली इंस्पेक्टर अजय मौर्या ने बताया कि रेफर करने की बात पर विवाद हुआ था, नर्सिंग होम में बच्ची पैदा हुई है। परिजन अस्पताल प्रबंधन पर वसूली का आरोप लगा रहे थे, सबको समझा कर शांत कर दिया गया।

विज्ञापन
Uproar over referring patient in Gorakhpur
हंगामा करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मरीज को रेफर करने पर जिला महिला अस्पताल में हंगामा हो गया। मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां पर बच्ची पैदा हुई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही से उन्हें निजी अस्पताल जाना पड़ा है। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खजनी इलाके की एक गर्भवती को लेकर परिजन बुधवार को दोपहर में जिला महिला अस्पताल पहुंचे थे। महिला को भर्ती किया गया फिर डॉक्टरों ने बताया कि गर्भ में पल रही बच्ची की स्थिति ठीक नहीं है और उसे एनआईसीयू में रखने की आवश्यकता पड़ सकती है। एनआईसीयू नहीं होने का हवाला देते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


इसी के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। कोतवाली इंस्पेक्टर अजय मौर्या ने बताया कि रेफर करने की बात पर विवाद हुआ था, नर्सिंग होम में बच्ची पैदा हुई है। परिजन अस्पताल प्रबंधन पर वसूली का आरोप लगा रहे थे, सबको समझा कर शांत कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed