{"_id":"630c4691d1e411670b2346d2","slug":"uproar-over-death-of-married-woman-in-kushinagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर समाचार: विवाहिता की मौत पर हंगामा, शव रखकर हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर समाचार: विवाहिता की मौत पर हंगामा, शव रखकर हाईवे किया जाम
Mon, 29 Aug 2022 10:28 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 29 Aug 2022 10:28 AM IST
सार
सीओ कैंपियरगंज योगेंद्र सिंह ने कहा कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर परिजन मान गए हैं। आवागमन सुचारु रूप से शुरू कर दिया गया। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और अगर पुलिस वाले दोषी मिले तो जांच कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सड़क जाम करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में चिलुआताल इलाके के प्रतापपुर गांव में बेहोशी की हालत में मिली विवाहिता की रविवार को मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर जंगल कौड़िया पुलिस चौकी के पास जाम लगा दिया।
विज्ञापन
करीब ढाई घंटे तक आवागमन बाधित रहा। रात 10:30 बजे सीओ कैंपियरगंज के 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी और पुलिस वालों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीण और परिजन सड़क से हटे और आवागमन शुरू कराया जा सका।
विज्ञापन
इस मामले में 20 अगस्त को चिलुआताल पुलिस ने मारपीट और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया था। पुलिस का कहना है कि दर्ज केस में जांच के आधार पर धारा बढ़ाई जाएगी। मृतका ने मरने से पहले पुलिस को बयान भी दिया है।
विज्ञापन
विवाहिता ने वीडियो बयान में कहा कि उसके साथ पति ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की और फिर परिवार वालों के साथ मिलकर पीटा। फिर जबरन जहर पिलाकर सड़क किनारे फेंक दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
यह था मामला
पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय युवती का प्रेम संबंध चिलुआताल इलाके के एक युवक से था। घरवालों की रजामंदी से 8 मई 2020 को गांव के ही मंदिर पर शादी कर ली थी। इसके बावजूद कई बार पंचायत के बाद भी ससुराल वाले उसे ले जाने को तैयार नहीं थे। इस बीच युवती 18 अगस्त को ससुराल चली गई।
उसी रात ससुराल में गांव के किनारे बेहोशी हालत में मिली। मायके पक्ष के लोग मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए थे, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह मौत हो गई। 20 अगस्त को मृतका के भाई सूरज के तहरीर पर चिलुआताल पुलिस पति संजय व ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मारपीट एवं दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया था।
गाड़ियों की लग गई थी लंबी कतार
ढाई घंटे तक हाईवे जाम होने की वजह से गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी। लोकल लोग गलियों से निकल गए, लेकिन मुख्य मार्ग से जाने वाले लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।