फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Uproar among family members over woman's death in Rana hospital

Gorakhpur News: राणा अस्पताल में महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा

Wed, 14 Aug 2024 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Uproar among family members over woman's death in Rana hospital
- मृत महिला ज्ञानमती कुशीनगर डीएम के अर्दली रामदत्त गौड़ की पत्नी थी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के चरगांवा स्थित राणा अस्पताल में मंगलवार रात महिला मरीज की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप हैं कि डॉक्टर की लापरवाही से उनके मरीज की मौत हुई है। सूचना पर पहुंची शाहपुर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका ज्ञानमति के पति रामदत्त गौंड़ कुशीनगर डीएम के अर्दली बताए जा रहे हैं। उन्होंने शाहपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के पडरौना निवासी ज्ञानमती देवी (40) पत्नी रामदत्त को पेट में दर्द और यूरिन में दिक्कत होने पर परिजन सोमवार को 12 बजे चरगांवा स्थित राणा अस्पताल में भर्ती कराए थे। परिजनों ने बताया की डा. अजीत प्रताप सिंह ने उनके मरीज को आईसीयू में भर्ती किया था। किसी परिजन को मिलने भी नहीं दिया जा रहा था। मंगलवार की शाम निवेदन करने पर मरीज को दिखाया गया। हालत देखकर परिजनों ने डाॅक्टर से रेफर करने के लिए कहा, लेकिन डाक्टरों ने रेफर नहीं किया। रात आठ बजे मरीज की मौत हो गई। आरोप है कि उसके बाद भी डाॅक्टर मरीज को जिंदा बताकर इलाज करते रहे। रात 10 बजे परिजन हंगामा करने लगे। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed