फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UPJEE application will be able till July 15

जरूरी खबर: यूपीजेईई में आवेदन के लिए चार दिन का मौका, पढ़ें पूरी जानकारी

Mon, 12 Jul 2021 03:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 12 Jul 2021 03:34 PM IST
सार

प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से 15 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
UPJEE application will be able till July 15
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2021 के लिहाज से ऑनलाइन आवेदन के लिए चार दिन का और मौका है। प्रदेश के समस्त संबद्ध राजकीय, अनुदानित एवं निजी क्षेत्र के पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए इच्छुक अभ्यर्थी jeecup.nic.in पर 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


सूबे में 147 राजकीय पॉलीटेक्निक, 19 सहायता प्राप्त और 1200 से अधिक स्ववित्तपोषित पॉलीटेक्निक संस्थान हैं। गोरखपुर में ही तीन सरकारी और एक अनुदानित पॉलीटेक्निक में करीब सात हजार से अधिक सीटें हैं। प्रवेश परीक्षा का समय फिलहाल परिषद ने घोषित नहीं किया है।
विज्ञापन


परिषद की ओर से प्रयोग के तौर पर पिछले वर्ष ग्रुप ए के इंजीनियरिंग और ग्रुप ई के फार्मेसी में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने की वजह से केवल इन दोनों ग्रुप की ही प्रवेश परीक्षा को ऑफलाइन मोड में कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रुप बी, सी, डी, एफ, जी, एच, आई और के की प्रवेश परीक्षा को ऑनलाइन मोड में कराया गया था। प्रवेश परीक्षा की सफलता को देखते हुए परिषद ने इस बार सभी ग्रुप की परीक्षा को ऑनलाइन मोड में कराने का फैसला किया है। यानी ग्रुप ए से के तक की परीक्षा ऑनलाइन होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed