UP Panchayat Election Result 2021: गोरखपुर में हंगामा, बवाल और आरोपों के बीच चौथे दिन मिला विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र
जिला पंचायत का परिणाम घोषित करने में प्रशासन को छूटा पसीना, चार दिन लग गए
विस्तार
गोरखपुर में हंगामा, बवाल और गड़बड़ी के आरोपों के बीच मतगणना के चौथे दिन बुधवार को जिला पंचायत के चुनावी नतीजे घोषित किए जा सके। साथ ही सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिए गए। सात वार्डों के नतीजों को लेकर आखिरी दिन तक घमासान मचा रहा। प्रशासन को जिला पंचायत का चुनाव परिणाम घोषित करने में पसीना छूट गया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार को शुरू हुई थी। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य के नतीजे सोमवार को आ गए थे, लेकिन जिला पंचायत सदस्यों का नतीजा लटका हुआ था।
जिला पंचायत सदस्यों की मतगणना में धांधली के आरोप लगाए गए। सपा व बसपा की तरफ से कहा गया कि जीते हुए उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र देने में देरी की गई। इसी का नतीजा रहा कि कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर हंगामा हुआ। क्षेत्रों में भी बवाल हुआ है। वार्ड-32 से चुनाव जीतीं रजनी को देर से जीत का प्रमाणपत्र दिया गया। इसे लेकर नाराजगी जताई गई है। बहरहाल, शाम करीब चार बजे जाकर सभी वार्डों में नवनिर्वाचित सदस्यों की सूची उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड हो सकी। फिर जीते हुए प्रत्याशियों का ब्योरा सामने आ सका है।
बुधवार सुबह तक नहीं जारी हुई सूची
बुधवार सुबह तक वार्ड संख्या नौ, 21, 22, 23, 28, 34, 64 की सूची जारी नहीं हुई थी। समाजवादी पार्टी के ट्विटर एकाउंट से इस बात को ट्वीट भी किया गया था। सपा जिलाध्यक्ष नगीना साहनी का आरोप था कि सपा समर्थित उम्मीदवार जीत गए हैं, लेकिन उन्हें प्रमाणपत्र नहीं दिया जा रहा। इसी तरह बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम राही ने भी कुछ वार्डों के नतीजों में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं।
राजनीतिक दलों के बीच बिना चुनाव चिह्न हुआ मुकाबला
सपा, भाजपा, बसपा और कांग्रेस ने भले ही जिला पंचायत वार्डों से प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन किसी ने पार्टी का चुनाव निशान नहीं दिया था। हर प्रत्याशी को अलग-अलग चुनाव चिह्न मिला था। इस कारण राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी प्रत्याशियों के जीत का एलान निर्दलीय के रूप में किया है। आयोग ने जो नतीजा घोषित किया है, उसमें जीतने वाले किसी प्रत्याशी के नाम के आगे पार्टी का नाम नहीं है।
राजनीतिक दलों ने घोषित सूची के हिसाब से अपने-अपने प्रत्याशियों के जीत के दावे किए हैं। भाजपा की जिला और महानगर इकाई की तरफ से कहा गया है कि पार्टी की ओर से घोषित 19 प्रत्याशी जीते हैं। भाजपा के छह बागियों को भी जीत मिली है। सबने पार्टी को समर्थन देने का भरोसा दिलाया है। इस हिसाब से विजेताओं की संख्या 25 हो गई है।
सपा की ओर से घोषित 13 प्रत्याशियों की जीत हुई है। छह विजेता ऐसे हैं, जो पार्टी की फ्री एंड फाइट नीति से चुने गए हैं। पार्टी के जहां से दो मजबूत दावेदार देखे थे, वहां से अधिकृत प्रत्याशी नहीं उतारे थे। पार्टी ने साफ किया था कि जो भी प्रत्याशी जीतेगा, वह सपा का होगा। लिहाजा, पार्टी की ओर से 19 जिला पंचायत सदस्यों के जीतने की बात कही गई है। बसपा के सात उम्मीदवार जीते हैं।
आंकड़े एक नजर में
जिला पंचायत के कुल वार्ड-68
भाजपा (बागी सहित)- 25
सपा (फ्री एंड फाइट सहित)-19
बसपा-6
निर्दलीय-16
निषाद पार्टी-1
भीम आर्मी-1
वार्ड नंबर जीते प्रत्याशी राजनीति दल (दावे के अनुसार)
02 पिपराइच द्वितीय सुरेश पासवान भाजपा
03 पिपराइच तृतीय सुनील यादव सपा
04 पिपराइच एवं भटहट सुधा सिंह भाजपा
05 भटहट प्रथम अर्चिता सिंह निर्दलीय
06 भटहट द्वितीय रामजीत यादव सपा
07 भटहट तृतीय इंद्रजीत प्रसाद सपा (फ्री एंड फाइट)
08 भटहट एवं चरगांवा मनोज मिश्रा बसपा
09 चरगांवा प्रथम रामउग्रह चौहान भाजपा
10 चरगांवा द्वितीय अमरनाथ निर्दलीय
11 चरगांवा तृतीय संगीता पासवान सपा (फ्री एंड फाइट)
12 जंगल कौड़िया प्रथम दिलीप कुमार सिंह भाजपा (बागी)
13 जंगल कौड़िया द्वितीय पन्नेलाल यादव सपा
14 जंगल कौड़िया भरोहिया शीला देवी सपा (फ्री एंड फाइट)
15 भरोहिया प्रथम सरोज देवी भाजपा
16- कैंपियरगंज धर्मेंद्र यादव सपा
17 कैंपियरगंज प्रथम रेनू यादव सपा
18 कैंपियरगंज द्वितीय रेनू निषाद सपा
19 कैंपियरगंज तृतीय साधना सिंह भाजपा
20 कैंपियरगंज चतुर्थ रामपाल सिंह भाजपा
21 पाली प्रथम बलवंत निषाद सपा
22 पाली द्वितीय रामप्रताप बसपा
23 पाली एवं सहजनवां प्रेमलता यादव सपा
24 सहजनवां प्रथम संजय शुक्ला भाजपा
25 सहजनवां द्वितीय अभय कुमार निर्दलीय
26 सहजनवां तृतीय दिव्या गुप्ता भाजपा
27 पिपरौली प्रथम धीरज निषाद निषाद पार्टी
28 पिपरौली द्वितीय नीलम शाही निर्दलीय
29 पिपरौली तृतीय रामबुझारत पासी भाजपा
30 पिपरौली एवं खजनी संजय सिंह बसपा
31 खजनी प्रथम अजय कुमार उर्फ अजय बसपा
32 खजनी द्वितीय रजनी निर्दलीय
33 खजनी तृतीय रंजीता भाजपा (बागी)
34 खजनी एवं बेलघाट अंजना सिंह भाजपा (बागी)
35 बेलघाट प्रथम मिथलेश यादव निर्दलीय
36 बेलघाट द्वितीय किरन देवी बसपा
37 बेलघाट तृतीय उर्मिला देवी निर्दलीय
38 बेलघाट एवं उरूवा गौरी शंकर मिश्रा भाजपा
39 उरूवा प्रथम प्रभात कुमार सिंह निर्दलीय
40 उरूवा द्वितीय सीमा चन्द भाजपा
41 उरूवा तृतीय पूजा शाही भाजपा (बागी)
42 उरूवा एवं गोला अवधनरायन यादव सपा
43 गोला प्रथम डॉ जयप्रकाश भारती भाजपा (बागी)
44-गोला द्वितीय लालचन्द सोनकर भाजपा
45 बड़हलगंज प्रथम देवशरण निर्दलीय
46 बड़हलगंज द्वितीय आलोक कुमार गुप्ता सपा
47 बड़हलगंज तृतीय जितेंद्र यादव सपा
48 बड़हलगंज एवं गगहा दुर्गेश यादव सपा (फ्री एंड फाइट)
49 गगहा प्रथम माया शंकर शुक्ल भाजपा
50गगहा द्वितीय- जवाहर लाल सपा
51 गगहा तृतीय प्रभुनाथ निर्दलीय
52 गगहा एवं बांसगांव पिंकी देवी सपा
53बांसगांव प्रथम शिवपरसन निर्दलीय
54 बांसगांव द्वितीय अरविन्द राय निर्दलीय
55बांसगांव एवं कौड़ीराम रुक्मणि भीम आर्मी
56-कौडीराम प्रथम मनोज कुमार शुक्ला भाजपा
57 कौडीराम द्वितीय रामभजन निर्दलीय
58 कौड़ीराम तृतीय विशाल ध्वज सिंह भाजपा
59 कौड़ीराम एवं ब्रम्हपुर सावित्री यादव भाजपा (बागी)
60 ब्रम्हपुर प्रथम रवि प्रताप निषाद निर्दलीय
61 ब्रम्हपुर द्वितीय कोदई साहनी निर्दलीय
62 ब्रम्हपुर तृतीय सरिता पासवान भाजपा
63 ब्रम्हपुर एवं खोराबार सुनील कुमार गुप्ता भाजपा
64 खोराबार प्रथम - उर्मिला देवी सपा (फ्री एंड फाइट)
65 खोराबार द्वितीय कुसुम देवी सपा (फ्री एंड फाइट)
66 सरदारनगर प्रथम पिंकी जायसवाल भाजपा
67 सरदारनगर द्वितीय राजेंद्र प्रसाद गुप्ता निर्दलीय
68 सरदारनगर तृतीय मंजू देवी भाजपा