फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   up-zila-panchayat-election-result-2021 in Gorakhpur candidate education news update

यूपी पंचायत चुनाव 2021: गोरखपुर में जीत दर्ज करने वाले 51 फीसदी जिला पंचायत सदस्य उच्च शिक्षा प्राप्त, महिलाएं आगे

Thu, 06 May 2021 10:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 06 May 2021 10:34 AM IST
सार

उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली निर्वाचित महिलाओं की भागीदारी 37 फीसदी, मतदाताओं ने जिले के 10 वार्डों में निरक्षर उम्मीदवारों पर भी भरोसा जताया

विज्ञापन
up-zila-panchayat-election-result-2021 in Gorakhpur candidate education news update
gorakhpur panchayat election - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिला पंचायत के 68 वार्डों में निर्वाचित हुए सदस्यों में से इस बार 51 फीसदी से अधिक सदस्य उच्च शिक्षा प्राप्त हैं। इनमें भी 37 फीसदी हिस्सेदारी महिलाओं की है। इन पुरुष व महिला निर्वाचित सदस्यों में से 22 स्नातक उत्तीर्ण हैं तो 13 के पास परास्नातक की डिग्री है। जनता ने 10 वार्डों में निरक्षर उम्मीदवारों पर भी भरोसा जताया है।
विज्ञापन


ये सदस्य दस्तखत भी नहीं कर पाते हैं। इनमें आठ महिलाएं और दो पुरुष हैं। नामांकन पत्रों में दर्ज शैक्षिक योग्यता के अनुसार 10 उम्मीदवार इंटरमीडिएट उत्तीर्ण हैं तो पांच हाईस्कूल और तीन ने जूनियर हाईस्कूल तक पढ़ाई की है। जीत दर्ज करने वाले पांच ऐसे उम्मीदवार हैं, जिन्होंने प्राइमरी तक शिक्षा ग्रहण की है।
विज्ञापन


27 वार्डों में महिला सदस्य निर्वाचित
जिला पंचायत सदस्य पद के सभी वार्डों का परिणाम बुधवार को दोपहर बाद घोषित किया गया। इस बार 68 में से 27 वार्डों में महिलाएं सदस्य निर्वाचित हुई हैं। इनमें से 22 ऐसी सीटें थीं, जो किसी न किसी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित की गई थी। पांच ऐसी सीटों से भी महिलाओं ने बाजी मारी है, जहां पुरुष प्रत्याशी भी मैदान में थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


68 में से 14 वार्डों में कांटे की टक्कर
जिले के 68 में से 14 वार्डों में कांटे की टक्कर रही। यहां जीतने वाले प्रत्याशियों को कुल पड़े मतों का 20 फीसदी से भी कम प्राप्त हुआ है। मतदाताओं ने एकतरफा वोट नहीं दिया और यहां दो से अधिक प्रत्याशी मजबूती से चुनाव लड़े। वार्ड नंबर एक, 11, 14, 20, 22, 29, 30, 33, 34, 37, 43, 61, 63 व 65 में 20 फीसदी से कम वोट पाकर प्रत्याशी विजयी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed