फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Weather Update rain today and tomorrow in Gorakhpur

UP Weather Update: गोरखपुर में आज और कल होगी बूंदाबांदी, उमस भरी गर्मी से मिलेगी थोड़ी राहत

Mon, 05 Jul 2021 09:16 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 05 Jul 2021 09:16 AM IST
सार

रविवार को हुई बारिश ने उमस भरी गर्मी से दी थोड़ी राहत, राजस्थान के ऊपर बने कम दबाव से सात जुलाई से भी बदला रहेगा मौसम।

विज्ञापन
UP Weather Update rain today and tomorrow in Gorakhpur
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव से रविवार को शहर के कुछ इलाकों में बारिश तो कुछ में बूंदाबांदी हुई। इससे उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। अगले कुछ दिनों तक जिले में बूंदाबांदी के साथ मौसम के खुशनुमा बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन


रविवार को सुबह से ही आकाश में बादल छाए रहे। गोलघर, मोहद्दीपुर समेत शहर के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई वहीं शाहपुर, पादरी बाजार, रामजानकी नगर आदि इलाकों जमकर बारिश हुई। इसकी वजह से उमस भरी गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री के पास तक पहुंच गया।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिन बूंदाबांदी की वजह से उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि राजस्थान के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है, जिसकी वजह से एक टर्फ लाइन पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिमी बंगाल होते हए असम जा रही है। वहीं पूर्वी उत्तरप्रदेश में बने कम दबाव के क्षेत्र से यह टर्फ लाइन पूर्वी उत्तरप्रदेश के ऊपर ही मिल रही है। इसकी वजह से अभी कुछ दिन गोरखपुर एवं आसपास बूंदाबांदी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed