फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Vidhan Sabha 2022 Formation of FST SST for monitoring in Gorakhpur

यूपी विधानसभा 2022: निगरानी के लिए एफएसटी, एसएसटी का गठन, प्रत्याशियों और मतदाताओं पर रखेंगी नजर

Sat, 19 Feb 2022 11:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 19 Feb 2022 11:45 AM IST
सार

एफएसटी आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्ट में 24 घंटे भ्रमणशील रहेगी। हर विधानसभा में तीन नाके बनाए गए हैं। इन नाकों पर 12-12 घंटे की ड्यूटी शिफ्ट में दो एसएसटी तैनात रहेंगी। 27 नाको पर 54 एसएसटी तैनात है।

विज्ञापन
UP Vidhan Sabha 2022 Formation of FST SST for monitoring in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में फ्लाइंग स्क्वॉड (एफएसटी) और स्टैटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) का गठन किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी विजय किरन आनंद ने सभी टीमों को कार्रवाई में लापरवाही नहीं बरतने के सख्त निर्देश दिए।

विज्ञापन


चुनाव में मतदाताओं पर किसी तरह का दबाव नहीं डाला जाए, यह सुनश्चित करने के लिए 27 एफएसटी और 54 एसएसटी गठित की गई है। एफएसटी आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्ट में 24 घंटे भ्रमणशील रहेगी। हर विधानसभा में तीन नाके बनाए गए हैं। इन नाकों पर 12-12 घंटे की ड्यूटी शिफ्ट में दो एसएसटी तैनात रहेंगी। 27 नाको पर 54 एसएसटी तैनात है।
विज्ञापन


यह एसएसटी बाहर से आने वाली गाड़ियों में चुनाव सामग्री, प्रलोभन की वस्तुएं, पैसा आदि की जांच करेंगी। विधानसभा क्षेत्र की सीमा में प्रवेश करने पर संदेह के आधार पर गाड़ियों को चेक किया जा रहा है। अधिक पैसा मिलने पर टीम इस बात की सूचना आयकर विभाग को भी देगी। शादियों का सीजन होने के कारण लोगों का नकद लेकर आना-जाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबूत दिखाने पर ऐसे लोगों को राहत भी दी जा रही है। चुनाव के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए साड़ी, शराब या पैसे का वितरण न किया जा सके, इसके लिए विशेष नजर रखी जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि टीमों से प्रतिदिन कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी जा रही है। इनके कार्यों की निगरानी भी की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed