फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP School Association submitted memorandum to Deputy CM Dr. Dinesh Sharma for school open

अगली कक्षा में प्रमोशन नहीं, परीक्षा देकर ही जाएंगे विद्यार्थी

Sun, 17 Jan 2021 03:14 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 17 Jan 2021 03:14 PM IST
विज्ञापन
UP School Association submitted memorandum to Deputy CM Dr. Dinesh Sharma for school open
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को प्रमोशन न देकर वार्षिक परीक्षा के माध्यम से ही अगली कक्षा में प्रवेश देने, कक्षा छठवीं से आठवीं के स्कूलों को 18 जनवरी से खोले जाने, आरटीई के तहत शुल्क प्रतिपूर्ति 450 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये किए जाने की मांग को लेकर यूपी स्कूल एसोसिएशन ने डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा को लखनऊ में ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन


इस दौरान गोरखपुर स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। ज्ञापन के माध्यम से एसोसिएशन ने कहा है कि कोरोना काल में दस महीनों से कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यालय बंद चल रहे हैं। सरकार के निर्देश के मुताबिक न तो स्कूल प्रबंधन ने फीस में कोई वृद्धि की है और न ही फीस जमा कराने का अभिभावकों पर दबाव बनाया गया है।

विज्ञापन

बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी है। मगर अभिभावक फीस देने से कतरा रहे हैं। जिसकी वजह से स्कूलों के संचालन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसोसिएशन ने मांग की है कि अगर बच्चों को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया गया तो फीस जमा कराने में अभिभावकों की ओर से कोई रूचि नहीं ली जाएगी। इससे विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों को वेतन देने के लाले पड़ जाएंगे। ऐसे में स्कूल प्रबंधन को ये अधिकार दिया जाए कि वो सोशल डिस्टेंसिंग के बीच परीक्षा का आयोजन करें।

गोरखपुर स्कूल एसोसिएशन मंत्री हेमंत मिश्रा ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से डिप्टी सीएम को मांगपत्र सौंपकर परीक्षाओं के माध्यम से ही बच्चों की अगली कक्षा में प्रवेश देने की मांग की गई है। विषम परिस्थितियों में कक्षाओं का संचालन किया गया है। स्कूल प्रबंधन सोशल डिस्टेंसिंग के बीच परीक्षा कराने को तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed