{"_id":"6add208e8a768a7716082af1","slug":"up-police-shows-its-dominance-in-state-level-wrestling-gorakhpur-news-c-7-gkp1052-1496886-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राज्य स्तरीय कुश्ती में यूपी पुलिस का दिखा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राज्य स्तरीय कुश्ती में यूपी पुलिस का दिखा दबदबा
विज्ञापन
सहजनवां (गोरखपुर)। रवींद्र सिंह और भारत भीम जनार्दन सिंह की स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप-2026 का शनिवार को मुरारी इंटर कॉलेज में शुभारंभ हुआ। पहले दिन महिला वर्ग के मुकाबलों में यूपी पुलिस की पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। 62 किलो भार वर्ग में यूपी पुलिस की पुष्पा यादव ने पहला स्थान हासिल किया। पुष्पा गोरखपुर की रहने वाली हैं। बागपत की रिया दूसरे, गौतमबुद्ध नगर की काजल तीसरे और बरेली की खुशी चौथे स्थान पर रहीं। 76 किलो भार वर्ग में सत्यम एकेडमी की इतिशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
यूपी पुलिस की नीलम द्वितीय, गोंडा की सोनिया तृतीय और बहराइच की वर्षा राजे चतुर्थ रहीं। पुरुष वर्ग के 57 किलो भारवर्ग में बहराइच के जयवीर सिंह अव्वल रहे। बागपत के हिमांशु दूसरे, आगरा के अभिषेक तीसरे और वाराणसी के मिथिलेश यादव चौथे स्थान पर आए।
प्रतियोगिता में अन्य भार वर्गों के मुकाबले देर रात तक जारी रहे। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कुश्ती को वर्षों के कड़े अनुशासन की परीक्षा बताया। कहा कि कुश्ती का मैट हमें जीत में विनम्रता और हार से सीखकर दोबारा खड़े होना सिखाता है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने खेल को शारीरिक विकास के साथ युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने वाला बताया। क्षेत्रीय विधायक प्रदीप शुक्ला ने भी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष एवं प्रतियोगिता के आयोजक आदित्य सिंह आगू ने अतिथियों का स्वागत किया।