फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Police Gorakhpur Zone defeated Sandeep Sporting

Gorakhpur News: उप्र पुलिस गोरखपुर जोन ने संदीप स्पोर्टिंग को हराया

Wed, 22 Nov 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 22 Nov 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
UP Police Gorakhpur Zone defeated Sandeep Sporting
- जिला स्तरीय आमंत्रण प्राइजमनी फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन खेले गए दो मुकाबले
विज्ञापन

- यांत्रिक कार्यशाला व टाउन क्लब बांसगांव का मैच ड्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज महाविद्यालय के खेल मैदान पर चल रहे जिला स्तरीय आमंत्रण प्राइजमनी फुटबाॅल प्रतियोगिता के चौथे दिन मंगलवार को दो मुकाबले हुए। पहले मैच में उत्तर प्रदेश पुलिस गोरखपुर जोन ने संदीप सपोर्टिंग को 1-0 हराकर आगे की राह बनाई। वहीं यांत्रिक कार्यशाला व टाउन क्लब बांसगांव के बीच खेला गया मुकाबला ड्रा रहा।
पहले मैच के प्रथम हाफ में दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर रही। मैच के 40वें मिनट में अमित पासवान ने उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए गोल करके अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। यही स्कोर अंत तक रहा और उत्तर प्रदेश पुलिस 1-0 से विजयी हुई।
विज्ञापन

दूसरे मैच के 14वें मिनट में यांत्रिक कारखाना ने टाउन क्लब के लिए पहला गोल किया। यह बढ़त बहुत देर तक कायम नहीं रह सकी। मैच के 25वें मिनट में यांत्रिक कार्यशाला के नूरुद्दीन ने बराबरी का गोल कर स्कोर एक-एक कर दिया। अंत में यही स्कोर निर्णायक सिद्ध हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के निर्णायक में संजय साहनी, महताब अहमद, मोहम्मद नसीम, आमिर खान और विनोद रहे। इस दौरान एनपी गौड़, आनंद सिंह, हमजा खान, मनु छेत्री, मिथुन विश्वास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed