{"_id":"656f7beaea0abe0b76003f85","slug":"up-police-gorakhpur-zone-and-sadbhavna-club-won-the-competitions-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-390493-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: - उप्र पुलिस गोरखपुर जोन व सद्भावना क्लब ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: - उप्र पुलिस गोरखपुर जोन व सद्भावना क्लब ने जीते मुकाबले
विज्ञापन
- जिला स्तरीय प्राइजमनी फुटबॉल प्रतियोगिता के 15वें दिन खेले गए दो मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज महाविद्यालय खेल मैदान पर चल रहे जिला स्तरीय प्राइजमनी फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत 15वें दिन खेले गए मुकाबलों में उत्तर प्रदेश पुलिस गोरखपुर जोन द्वितीय ने महाराणा प्रताप क्लब को 4-0 से और सद्भावना क्लब ने आर्मी पब्लिक स्कूल को 8-0 से पराजित किया।
मंगलवार को उत्तर प्रदेश पुलिस गोरखपुर जोन द्वितीय की टीम मैच के प्रारंभ से ही अपने प्रतिद्वंद्वी पर हावी हो गई। 3वें, 10वें, 35 वें और 38वें मिनट में क्रमशः आबदीन, नेहाल, दीपक और कामरान ने गोल किए और पुलिस की टीम को एकतरफा जीत दिला दी। दूसरा मैच में सद्भावना क्लब ने 8-0 से जीत हासिल की। सद्भावना की ओर से अभिषेक ने पांच, समीर ने एक, इमरान ने एक और नीरज ने एक गोल किए। मैच के निर्णायक संजय साहनी, ओम प्रकाश गौड़, रतन सिंह, विनोद और मोहम्मद नसीम रहे। इस अवसर पर हमजा खान, कृष्ण प्रताप श्रीवास्तव, एनपी गौड़, गोविंद पासवान आदि मौजूद रहे।